fbpx

Hanuman Ji Ke 108 Naam | Mantra | श्री हनुमान जी के 108 नाम मंत्र

Spread the love

Hanuman Ji Ke 108 Naam | Mantra | श्री हनुमान जी के 108 नाम मंत्र

Hanuman Ji Ke 108 Naam

Hanuman Ji Ke 108 Naam

 

“ मनोजवं मारुततुल्य वेगं जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठं, वातात्मजं वानरयूथ मुख्यं श्री रामदूतं शरणं प्रपध्ये। ”

 

Hanuman Ji Ke 108 Naam

 

भावार्थ :—  जिनकी गति मन के समान है तथा जो वायुवेग से चलने वाले हैं, इन्द्रियों  पर विजय पाने वाले तथा सभी बुद्धिमानों में सर्वश्रेष्ठ हैं उन वानरों के सेनापति, श्री रामदूत हनुमान जी की मैं शरण लेता हूं। 

नमस्कार दोस्तों, हमारे ब्लॉग पोस्ट Hanuman Ji Ke 108 Naam में आपका हार्दिक स्वागत है। दोस्तों, कलियुग में श्री हनुमान जी को जाग्रत देवता माना गया है इसलिए इनकी आराधना से तत्काल फल की प्राप्ति होती है। भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी भक्तगण हनुमानजी की आराधना बड़े ही श्रद्धाभाव से करते हैं, कारण कि इनकी आराधना त्वरित फल प्रदायक है।

 

Maruti Stotra in Marathi

 

स्वामी तथा सेवक का अतुलनीय उदाहरण यदि देखने को मिलता है तो केवल श्रीराम तथा भक्त हनुमान के मध्यम मिलता है जहां स्वामी अर्थात श्री राम ने सेवक अर्थात बजरंगबली को स्वयं से भी उच्च स्थान प्रदान किया है। श्री रामचरितमानस में जितने भी कठिन कार्य हैं, वे सभी हनुमान जी द्वारा पूर्ण होते हैं।

मां सीता की खोज हो, लक्ष्मण जी के प्राण बचाने हों, लंका में संत्रास पैदा करना या फिर अहिरावण-वध करना हो ऐसे अनेक कार्य हनुमान जी ने किए। आज भी बजरंग बली को जो करुण हृदय से पुकारता है, हनुमानजी उसकी रक्षा अवश्य करते हैं। यूं तो हनुमान जी को कई नामों से जाना जाता है किन्तु आज हम आपके लिये लायें है इनके 108 अत्यंत चमत्कारिक तथा विशिष्ट नाम जिन्हें पढ़कर कोई भी व्यक्ति विशेष लाभ प्राप्त कर सकता है। किसी विशेष मनोकामना की पूर्ति अथवा किसी विशिष्ट साधना में अथवा सरल भक्ति हेतु भी इन अत्यंत सिद्ध नामों का प्रयोग किया जा सकता है। तो आईये, पोस्ट शुरू करते हैं।

श्री हनुमान जी के अष्टोत्तरशत (108) नाम मंत्र

 

हनुमानजी के नाम जाप के स्मरण से ही बुद्धि, बल, यश, धीरता, निर्भयता तथा आरोग्यता प्राप्त होती है और मनुष्य के अनेक रोग दूर हो जाते हैं। भूत-प्रेत, पिशाच, यक्ष, राक्षस उनके नाम लेने मात्र से ही भाग जाते हैं।

Also ReadMehandipur Balaji : मेंहदीपुर बालाजी मंदिर जहां होते हैं चमत्कार

Hanuman Ji Ke 108 Naam Mantra

 

Maruti Stotra Lyrics

 

1. ऊँ अंजनीगर्भसम्भूताय नमः

2. ऊँ वायुपुत्राय नमः

3. ऊँ कर्णकुण्डलाय नमः

4. ऊँ चिरंजीवने नमः

5. ऊँ महाबले नमः

6. ऊँ ब्रह्मचारिणे नमः

7. ऊँ ग्रामवासिने नमः

8. ऊँ पिंगकेशाय नमः

9. ऊँ रामदूताय नमः

10. ऊँ सुग्रीवकार्यकर्त्रे नमः

Shri Maruti Stotra

11. ऊँ बालिनिग्रहकारकाय नमः

12. ऊँ रुद्रावताराय नमः

13. ऊँ हनुमते नमः

14. ऊँ सुग्रीवप्रियसेवकाय नमः

15. ऊँ सागरक्रमणाय नमः

16. ऊँ सीताशोकनिवारणाय नमः

17. ऊँ छायाग्रहीनिहन्त्रे नमः

18. पर्वताधिश्रिताय नमः

19. ऊँ प्रमाथाय नमः

20. ऊँ वनभंगाय नमः

Maruti Stotra

21. ऊँ महाबलपराक्रमाय नमः

22. ऊँ महायुद्धाय नमः

23. ऊँ धीराय नमः

24. ऊँ सर्वासुरमहोद्यताय नमः

25. ऊँ अग्निसूक्तोक्तचारिणे नमः

26. ऊँ भीमगर्वविनाशकाय नमः

27. ऊँ शिवलिंगप्रतिष्ठात्रे नमः

28. ऊँ अनघाय नमः

29. ऊँ कार्यसाधकाय नमः

30. ऊँ वज्रांगाय नमः

Maruti Stotra

31. ऊँ भास्करग्रसाय नमः

32. ऊँ ब्रह्मादिसुरवन्दिताय नमः

33. ऊँ कार्यकर्त्रे नमः

34. ऊँ कार्यार्थिने नमः

35. ऊँ दानवान्तकाय नमः

36. ऊँ नाग्रविद्यानां पण्डिताय नमः

37. ऊँ वनमाल्यसुरान्तकाय नमः

38. ऊँ वज्रकायाय नमः

39. ऊँ महावीराय नमः

40. ऊँ रणांगणचराय नमः

Maruti Stotra

41. ऊँ अक्षासुरनिहन्त्रे नमः

42. ऊँ जम्बूमालीविदारणे नमः

43. ऊँ इन्द्रजीगर्वसंहन्त्रे नमः

44. ऊँ मन्त्रीनन्दनघातकाय नमः

45. ऊँ सौमित्रप्राणदाय नमः

46. ऊँ सर्ववानररक्षकाय नमः

47. ऊँ संजीवनवनगोद्वाहिने नमः

48. ऊँ कपिराजाय नमः

49. ऊँ कालनिधये नमः

50. ऊँ दधिमुखादिगर्वसंहन्त्रे नमः

Maruti Stotra

51. ऊँ धूम्रविदारणाय नमः

52. ऊँ अहिरावणहन्त्रे नमः

53. ऊँ दोर्दण्डशोभिताय नमः

54. ऊँ गरलागर्वहरणाय नमः

55. ऊँ लंकाप्रासादभंजकाय नमः

56. ऊँ मारुताय नमः

57 .ऊँ अंजनीवाक्यसाधकाय नमः

58. ऊँ लोकधारिणे नमः

59. ऊँ लोककर्त्रे नमः

60. ऊँ लोकदाय नमः

Maruti Stotra

61. ऊँ लोकवन्दिताय नमः

62. ऊँ दशास्यगर्वहन्त्रे नमः

63. ऊँ फाल्गुनभंजकाय नमः

64. ऊँ दुष्टदुर्जयखण्डनाय नमः

65. ऊँ किरीटीकार्यकर्त्रे नमः

66. ऊँ वीर्यकर्त्रे नमः

67. ऊँ वीर्यवर्याय नमः

68. ऊँ बालपराक्रमाय नमः

69. ऊँ रामेष्ठाय नमः

70. ऊँ भीमकार्यप्रसाधकाय नमः

Maruti Stotra

71. ऊँ भीमकर्मणे नमः

72. ऊँ विरोधिवीराय नमः

73. ऊँ मोहानासिने नमः

74. ऊँ ब्रह्मन्त्रये नमः

75. ऊँ सर्वकार्याणां सहायकाय नमः

76. ऊँ रुद्ररूपीमहेश्वराय नमः

77. ऊँ मृतवानरसंजीवने नमः

78. ऊँ मकरीशापखण्डनाय नमः

79. ऊँ अर्जुनध्वजवासिने नमः

80. ऊँ रामप्रीतिकराय नमः

Maruti Stotra in sanskrit

81. ऊँ रामसेविने नमः

82. ऊँ कालमेघान्तकाय नमः

83. ऊँ लंकानिग्रहकारिणे नमः

84. ऊँ सीतान्वेषणतत्पराय नमः

85. ऊँ सुग्रीवसारथये नमः

86. ऊँ शूराय नमः

87. ऊँ कुम्भकर्णकृतान्तकाय नमः

88. ऊँ कामरूपिणे नमः

89. ऊँ कपीन्द्राय नमः

90. ऊँ पिंगाक्षाय नमः

Maruti Stotra

91. ऊँ कपिनायकाय नमः

92. ऊँ पुत्रस्थापनकर्त्रे नमः

93. ऊँ बलवते नमः

94. ऊँ रामभक्ताय नमः

95. ऊँ मारुतात्मजाय नमः

96. ऊँ सदाचारिणे नमः

97. ऊँ युवानविक्रमोर्जिताय नमः

98. ऊँ मतिमये नमः

99. ऊँ तुलाधारपावनाय नमः

100. ऊँ प्रवीणाय नमः

Maruti Stotra

101. ऊँ पापसंहारकाय नमः

102. ऊँ गुणाढयाय नमः

103. ऊँ नरवन्दिताय नमः

104. ऊँ दुष्टदानवसंहारिणे नमः

105. ऊँ महायोगिने नमः

106. ऊँ महोदराय नमः

107. ऊँ रामसन्मुखाय नमः

108. ऊँ रामपूजकाय नमः

श्री हनुमान जी की ये अष्टोत्तरशतनामावली आज के भौतिक युग में मनुष्य के कमजोर होते हुए विश्वास को पुर्नजीवित करने में संजीवनी बूटी का काम करेगी और विभिन्न संतापों से अशान्त मन को शान्त करने में सहायक सिद्ध होगी।

अष्टोत्तरशत (108) नाम मंत्र का महत्व : Hanuman Ji Ke 108 Naam Ke Fayde

 

Maruti Stotra

श्री हनुमान जी के पूजन में अष्टोत्तरशतनाम व सहस्त्रनाम का अत्यधिक महत्व है। विशेष कामनाओं की पूर्ति के लिए अष्टोत्तरशत नामावली  Hanuman Ji Ke 108 Naam के पाठ की शास्त्रों में बहुत महिमा बताई गयी है। इन नामों का पाठ अनन्त फलदायक, सभी अमंगलों का नाश करने वाला, स्थायी सुख-शान्ति प्रदान करने वाला, अंतःकरण को पवित्र करने वाला तथा भगवान की भक्ति को बढ़ाने वाला है।

।। इति ।।

दोस्तों ! आशा करते हैं कि यह पोस्ट Hanuman Ji Ke 108 Naam आपके लिये अत्यंत लाभप्रद सिद्ध होगी। आपको पोस्ट कैसी लगी, हमें अवश्य लिखें। कृपया पोस्ट को शेयर करें तथा इसी प्रकार की अन्य महत्वपूर्ण तथा लाभदायक धार्मिक जानकारियां प्राप्त करने के लिए हमें सब्सक्राइब करें जिससे कि आपको नवीनतम नोटिफिकेशन प्राप्त हो सके। धन्यवाद, आपका दिन शुभ तथा मंगलमय हो।


Spread the love