fbpx

Shri Ram Chalisa in Hindi : श्री राम चालीसा (हिन्दी अर्थ सहित)

Spread the love

Shri Ram Chalisa in Hindi : श्री राम चालीसा (हिन्दी अर्थ सहित)

Table of Contents

नमस्कार दोस्तों ! हमारे ब्लॉग पोस्ट Shri Ram Chalisa in hindi में आपका हार्दिक स्वागत है। दोस्तों, श्री राम चालीसा का पाठ करने से पापों का अंत होता है साथ ही माता सीता तथा श्री हनुमान जी महाराज का अशीर्वाद भी सहज ही प्राप्त हो जाता है। इसलिये भक्तों को श्री राम चालीसा का पाठ सदैव करना चाहिए।

इस पोस्ट में हम इस चालीसा का हिन्दी अर्थ समझेंगे। तो आईये, पोस्ट आरंभ करते हैं-

Shri Ram Chalisa in Hindi : श्री राम चालीसा

Shri Ram Chalisa in Hind

॥ दोहा ॥
आदौ राम तपोवनादि गमनं हत्वाह् मृगा काञ्चनं
वैदेही हरणं जटायु मरणं सुग्रीव संभाषणं
बाली निर्दलं समुद्र तरणं लङ्कापुरी दाहनम्

पश्चद्रावनं कुम्भकर्णं हननं एतद्धि रामायणं

॥ चौपाई ॥

श्री रघुबीर भक्त हितकारी। सुनि लीजै प्रभु अरज हमारी॥
अर्थ: हे रघुबीर, भक्तों का कल्याण करने वाले हे भगवान श्री राम हमारी प्रार्थना सुन लिजिये।

निशि दिन ध्यान धरै जो कोई। ता सम भक्त और नहिं होई॥
अर्थ: हे प्रभु जो दिन रात केवल आपका ध्यान धरता है अर्थात हर समय आपका स्मरण करता है, उसके समान दूसरा भक्त कोई नहीं है।

ध्यान धरे शिवजी मन माहीं। ब्रह्मा इन्द्र पार नहिं पाहीं॥
अर्थ: भगवान शिव भी मन ही मन आपका ध्यान करते हैं, ब्रह्मा, इंद्र आदि भी आपकी लीला को पूरी तरह नहीं जान सके।

दूत तुम्हार वीर हनुमाना। जासु प्रभाव तिहूँ पुर जाना॥
अर्थ: आपके दूत वीर हनुमान हैं तीनों लोकों में जिनके प्रभाव को सब जानते हैं।

जय जय जय रघुनाथ कृपाला। सदा करो सन्तन प्रतिपाला॥
अर्थ: हे कृपालु रघुनाथ सदा संतो का प्रतिपालक श्री राम आपकी जय हो, जय हो, जय हो।

तुव भुजदण्ड प्रचण्ड कृपाला। रावण मारि सुरन प्रतिपाला॥
अर्थ: हे प्रभु आपकी भुजाओं में अपार शक्ति है लेकिन इनसे हमेशा कल्याण हुआ है, अर्थात आपने हमेशा अपनी कृपा बरसाई है। हे देवताओं के प्रतिपालक भगवान श्री राम आपने ही रावण जैसे दुष्ट को मारा।

तुम अनाथ के नाथ गोसाईं। दीनन के हो सदा सहाई॥
अर्थ: हे प्रभु हे स्वामी जिसका कोई नहीं हैं उसका दामन आप ही थामते हैं, अर्थात आप ही उसके स्वामी हैं, आपने हमेशा दीन-दुखियों का कल्याण किया है।

Shri Ram Chalisa in hindi

3 4

ब्रह्मादिक तव पार न पावैं। सदा ईश तुम्हरो यश गावैं॥
अर्थ: ब्रह्मा आदि भी आपका पार नहीं पा सके, स्वयं ईश्वर भी आपकी कीर्ति का गुणगान करते हैं।

चारिउ वेद भरत हैं साखी। तुम भक्तन की लज्जा राखी॥
अर्थ: आपने हमेशा अपने भक्तों का मान रखा है प्रभु, चारों वेद भी इसके साक्षी हैं।

गुण गावत शारद मन माहीं। सुरपति ताको पार न पाहीं॥
अर्थ: हे प्रभु शारदे मां भी मन ही मन आपका स्मरण करती हैं। देवराज इंद्र भी आपकी महिमा का पार न पा सके।

नाम तुम्हार लेत जो कोई। ता सम धन्य और नहिं होई॥
अर्थ: जो भी आपका नाम लेता है, उसके समान धन्य और कोई भी नहीं है।

राम नाम है अपरम्पारा। चारिहु वेदन जाहि पुकारा॥
अर्थ: हे श्री राम आपका नाम अपरम्पार है, चारों वेदों ने पुकार-पुकार कर इसका ही बखान किया है। अर्थात चारों वेद आपकी महिमा को अपम्पार मानते हैं।

गणपति नाम तुम्हारो लीन्हों। तिनको प्रथम पूज्य तुम कीन्हों॥
अर्थ: भगवान श्री गणेश ने भी आपके नाम का स्मरण किया, सबसे पहले उन्हें पूजनीय आपने ही बनाया।

शेष रटत नित नाम तुम्हारा। महि को भार शीश पर धारा॥
अर्थ: शेषनाग भी हमेशा आपके नाम का जाप करते हैं जिससे वे पृथ्वी के भार को अपने सिर पर धारण करने में सक्षम हुए हैं।

Shri Ram Chalisa in hindi

1 4

फूल समान रहत सो भारा। पावत कोउ न तुम्हरो पारा॥
अर्थ: आपके स्मरण से बड़े से बड़ा भार भी फूल के समान लगता है। हे प्रभु आपका पार कोई नहीं पा सकता अर्थात आपकी महिमा को कोई नहीं जान सकता।

भरत नाम तुम्हरो उर धारो। तासों कबहुँ न रण में हारो॥
अर्थ: भरत ने आपका नाम अपने हृद्य में धारण किया इसलिए उसे युद्ध में कोई हरा नहीं सका।

नाम शत्रुहन हृदय प्रकाशा। सुमिरत होत शत्रु कर नाशा॥
अर्थ: शत्रुहन के हृदय में भी आपके नाम का प्रकाश था इसलिए तो आपका स्मरण करते ही वे शत्रुओं का नाश कर देते थे।

लषन तुम्हारे आज्ञाकारी। सदा करत सन्तन रखवारी॥
अर्थ: लक्ष्मण आपके आज्ञाकारी थे जिन्होंनें हमेशा संतों की रखवाली की सुरक्षा की।

ताते रण जीते नहिं कोई। युद्ध जुरे यमहूँ किन होई॥
अर्थ: उनसे भी कोई युद्ध नहीं जीत सकता था चाहे युद्ध में स्वयं यमराज क्यों न लड़ रहे हों।

महा लक्ष्मी धर अवतारा। सब विधि करत पाप को छारा॥
अर्थ: आपके सा -साथ मां महालक्ष्मी ने भी अवतार रुप लेकर हर विधि से पाप का नाश किया।

सीता राम पुनीता गायो। भुवनेश्वरी प्रभाव दिखायो॥
अर्थ: इसीलिए सीता राम का पवित्र नाम गाया जाता है। मां भुवनेश्वरी अपना प्रभाव दिखाती हैं।

घट सों प्रकट भई सो आई। जाको देखत चन्द्र लजाई॥
अर्थ: माता सीता ने जब अवतार लिया तो वे घट यानि घड़े से प्रकट हुई इनका रुप इतना सुंदर था कि जिन्हें देखकर चंद्रमा भी शरमा जाए।

सो तुमरे नित पांव पलोटत। नवो निद्धि चरणन में लोटत॥
अर्थ: हे प्रभु जो नित्य आपके चरणों को धोता है नौ निधियां उसके चरणों में लौट लगाती हैं।

सिद्धि अठारह मंगल कारी। सो तुम पर जावै बलिहारी॥
अर्थ: उसके लिए अठारह सिद्धियां (मार्कंडेय पुराण के अनुसार सिद्धियां आठ होती हैं जबकि ब्रह्मवैवर्त पुराण में अठारह बताई गई हैं) मंगलकारी होती हैं जो आप पर न्यौछावर हैं।

Shri Ram Chalisa in hindi

  Shri Ram Chalisa in hindi

औरहु जो अनेक प्रभुताई। सो सीतापति तुमहिं बनाई॥
अर्थ: हे सीता पति भगवान श्री राम, अन्य जितने देवी-देवता हैं, सब आपने ही बनाए हैं।

इच्छा ते कोटिन संसारा। रचत न लागत पल की बारा॥
अर्थ: आपकी इच्छा हो तो आपको करोड़ों संसारों की रचना करने में भी पल भर की देरी न लगे।

जो तुम्हरे चरनन चित लावै। ताको मुक्ति अवसि हो जावै॥
अर्थ: जो आपके चरणों में ध्यान लगाता है उसकी मुक्ति अवश्य हो जाती है।

सुनहु राम तुम तात हमारे। तुमहिं भरत कुल- पूज्य प्रचारे॥
अर्थ: हे श्री राम सुन लिजिये आप ही हमारे पिता हैं, आप ही भारतवर्ष में पूज्य हैं।

तुमहिं देव कुल देव हमारे। तुम गुरु देव प्राण के प्यारे॥
अर्थ: हे देव आप ही हमारे कुलदेव हैं, हे गुरु देव आप हमें प्राणों से प्यारे हैं।

जो कुछ हो सो तुमहीं राजा। जय जय जय प्रभु राखो लाजा॥
अर्थ: हे प्रभु श्री राम हमारे जो कुछ भी हैं, सब आप ही हैं, हमारी लाज रखिये, आपकी जय हो प्रभु।

रामा आत्मा पोषण हारे। जय जय जय दशरथ के प्यारे॥
अर्थ: हे हमारी आत्मा का पोषण करने वाले दशरथ प्यारे भगवान श्री राम, आपकी जय हो।

2 5

जय जय जय प्रभु ज्योति स्वरूपा। निगुण ब्रह्म अखण्ड अनूपा॥
अर्थ: हे ज्योति स्वरुप प्रभु, आपकी जय हो। आप ही निर्गुण ईश्वर हैं, जो अद्वितीय है, अखंडित है।

सत्य सत्य जय सत्यव्रत स्वामी। सत्य सनातन अन्तर्यामी॥
अर्थ: हे सत्य रुप, सत्य के पालक आप ही सत्य हैं, आपकी जय हो। अनादिकाल से ही आप सत्य हैं, अंतर्यामी हैं।

सत्य भजन तुम्हरो जो गावै। सो निश्चय चारों फल पावै॥
अर्थ: सच्चे हृदय से जो आपका भजन करता है, उसे चारों फल प्राप्त होते हैं।

सत्य शपथ गौरीपति कीन्हीं। तुमने भक्तहिं सब सिद्धि दीन्हीं॥
अर्थ: इसी सत्य की शपथ भगवान शंकर ने की जिससे आपने उन्हें भक्ति के साथ-साथ सब सिद्धियां भी दी।

ज्ञान हृदय दो ज्ञान स्वरूपा। नमो नमो जय जापति भूपा॥
अर्थ: हे ज्ञान स्वरुप, हमारे हृदय को भी ज्ञान दो, हे जगपति, हे ब्रह्माण्ड के राजा, आपकी जय हो, हम आपको नमन करते हैं।

Shri Ram Chalisa in hindi

6 3

धन्य धन्य तुम धन्य प्रतापा। नाम तुम्हार हरत संतापा॥
अर्थ: आपका प्रताप धन्य है, आप भी धन्य हैं, प्रभु आपका नाम सारे संतापों अर्थात सारे कष्टों का हरण कर लेता है।

सत्य शुद्ध देवन मुख गाया। बजी दुन्दुभी शंख बजाया॥
अर्थ: आप ही शुद्ध सत्य हैं, जिसे देवताओं ने अपने मुख से गाया था, जिसके बाद शंख की दुंदुभी बजी थी।

सत्य सत्य तुम सत्य सनातन। तुमहीं हो हमरे तन मन धन॥
अर्थ: अनादिकाल से आप ही सत्य हैं, हे प्रभु आप ही हमारा तन-मन-धन हैं।

याको पाठ करे जो कोई। ज्ञान प्रकट ताके उर होई॥
अर्थ: जो कोई भी इसका पाठ करता है, उसके हृदय में ज्ञान का प्रकाश होता है, अर्थात उसे सत्य का ज्ञान होता है।

आवागमन मिटै तिहि केरा। सत्य वचन माने शिव मेरा ॥
अर्थ: उसका आवागमन मिट जाता है, भगवान शिव भी मेरे इस वचन को सत्य मानते हैं।

और आस मन में जो ल्यावै। तुलसी दल अरु फूल चढ़ावै॥
अर्थ: यदि और कोई इच्छा उसके मन में होती हैं तो इच्छानुसार फल प्राप्त होते हैं।

तीनहुं काल ध्यान जो ल्यावै। तुलसी दल अरु फूल चढ़ावै॥
अर्थ: जो कोई भी तीनों काल प्रभु का ध्यान लगाता है। प्रभु को तुलसी दल व फूल अर्पण करता है।

साग पत्र सो भोग लगावै। सो नर सकल सिद्धता पावै॥
अर्थ: साग पत्र से भोग लगाता है, उसे सारी सिद्धियां प्राप्त होती हैं।

अन्त समय रघुबर पुर जाई। जहाँ जन्म हरि भक्त कहाई॥
अर्थ: अंतिम समय में वह रघुबर पुर अर्थात स्वर्गलोक में गमन करता हैं, जहां पर जन्म लेने से ही जीव हरिभक्त कहलाता है।

Shri Ram Chalisa in hindi

4 4

श्री हरि दास कहै अरु गावै। सो वैकुण्ठ धाम को पावै॥
अर्थ: श्री हरिदास भी गाते हुए कहते हैं वह बैकुण्ठ धाम को प्राप्त करता है।

॥ दोहा ॥

सात दिवस जो नेम कर पाठ करे चित लाय।
हरिदास हरिकृपा से अवसि भक्ति को पाय॥
अर्थ: यदि कोई भी सात दिनों तक नियम पूर्वक ध्यान लगाकर पाठ करता है, तो हरिदास जी कहते हैं कि भगवान विष्णु की कृपा से वह अवश्य ही भक्ति को पा लेता है।

राम चालीसा जो पढ़े रामचरण चित लाय ।
जो इच्छा मन में करै सकल सिद्ध हो जाय ॥
अर्थ: राम के चरणों में ध्यान लगाकर जो कोई भी, इस राम चालीसा को पढ़ता है, वह जो भी मन में इच्छा करता है, वह पूरी होती है।

॥इति॥
*-*- जय श्री राम *-*‌

दोस्तों, पोस्ट Shri Ram Chalisa in Hindi आपको कैसी लगी, कृपया हमें कमेंट करें तथा इसी प्रकार की अन्य धार्मिक पोस्ट प्राप्त करने के लिए हमारे ब्लॉग से जुडे़ रहिये। अपना अमूल्य समय देने के लिए धन्यवाद। आपका दिन शुभ व मंगलमय हो।


Spread the love