fbpx

Xiaomi TV A50 : नये टीवी के साथ मनायें नये साल का जश्न

Spread the love

Xiaomi TV A50 : नये टीवी के साथ मनायें नये साल का जश्न

नमस्कार दोस्तों ! हमारे ब्लॉग पोस्ट Xiaomi TV A50 में आपका हार्दिक अभिनंदन है। दोस्तों, हाल ही में Xiaomi ने अपने एक नए टीवी Xiaomi TV A50 को लांच करने की तैयारी कर ली है। क्या हैं इस स्मार्टफोन के फीचर्स और कीमत? आईये, जानते हैं इस पोस्ट में –

Xiaomi TV A50 : जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

Xiaomi TV A50

Xiaomi TV A50चीनी बाजार में 31 दिसंबर को लॉन्च होने वाला है लेकिन यह आगामी स्मार्ट टीवी लॉन्च से पहले ही JD.com के जरिए प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हो गया है। आप भी इसे वेबसाईट पर जाकर बुक कर सकते हैं। आईये, जानें कि इस टीवी में क्या है खास ?

Also ReadSamsung Galaxy S24 Ultra : इस फोन के फीचर्स उड़ा देंगे आपके होश

शानदार डिस्प्ले और व्यूइंग एंगल

Xiaomi TV A50 में 50 इंच की डिस्प्ले दी गई है जिसका रेजोल्यूशन 3840 x 2160 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 60Hz है। डिस्प्ले 1.07 बिलियन कलर्स का सपोर्ट करती है। डिस्प्ले 97.2% की शानदार स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो प्रदान करती है। टीवी को 178° के व्यूइंग एंगल तक आसानी से देखा जा सकता है। Xiaomi TV A50 लो फ्लिकर के लिए सपोर्ट के साथ एक ऑटोमैटिक डिस्प्ले डिमिंग मोड से लैस है।

Xiaomi TV A50

अन्य फीचर्स की अगर बात की जाये तो इस नए स्मार्ट टीवी में आपको मिलता है Cortex A35 कोर के साथ क्वाड-कोर प्रोसेसर जो की 2GB RAM और 32GB इनबिल्ट स्टोरेज से लैस है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 2.4GHz-5GHz ड्यूल-बैंड वाईफाई, ब्लूटूथ 5.0, 2x यूएसबी टाइप-ए, दो HDMI, 1AV, ATV/DTMB, ईथरनेट इंटरफेस और 1x S/PDIF पोर्ट शामिल है। टीवी एंड्रॉयड पर बेस्ड MIUI TV OS पर चलता है, जिसमें Xiaoai वॉयस कंट्रोल भी शामिल है। यह इनबिल्ट कास्टिंग ऑप्शन का सपोर्ट करता है, जिससे आपको आसान कंट्रोल मिल पाता है।

क्या है कीमत

अब बात करते हैं इस प्रोडक्ट के प्राइस के बारे में। प्राइस की बात की जाए तो Xiaomi TV A50 को चीन की मुद्रा में 1549 युआन यानी भारतीय मुद्रा में लगभग 18,131 रुपये की कीमत पर बुक किया जा सकता है। यह JD.com पर उपलब्ध है।

Also Read : Yamaha MT 03 : लान्चिंग को तैयार है यामाहा की ये सुपर बाईक

Xiaomi TV A50

Redmi TV A50 पहले ही है मैदान में

आपको बता दें कि Redmi TV A50 को समान स्पेसिफिकेशन के साथ इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। हालांकि, यह 20W स्पीकर आउटपुट का सपोर्ट करता है और सिर्फ 2.4GHz वाईफाई नेटवर्क सपोर्ट के साथ आता है। यह 184 डॉलर (लगभग 15,303 रुपये) की कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्ध था। इसके अलावा बड़ा Redmi TV A75 भी है, जो कुछ महीने पहले 4K 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, 2GB रैम और 21GB स्टोरेज के साथ आया था। इसमें 5GHz और 2.4GHz पर ड्यूल-बैंड वाईफाई सपोर्ट मिलता है। 

॥समाप्त॥

दोस्तों, आशा करते हैं कि पोस्ट Xiaomi TV A50 आपको पसंद आई होगी। यदि आप हमें कुछ सुझाव देना चाहें तो कमेंट बॉक्स के माध्यम से दे सकते हैं, अपना अमूल्य समय देने के लिए धन्यवाद। आपका दिन शुभ व मंगलमय हो।


Spread the love