fbpx

Redmi Note 13 Pro : चीन के बाद भारत में लांचिंग को है तैयार

Spread the love

 

Redmi Note 13 Pro : चीन के बाद भारत में लांचिंग को है तैयार|

मस्कार दोस्तों ! हमारे ब्लॉग पोस्ट Redmi Note 13 Pro में आपका हार्दिक अभिनंदन है। दोस्तों, रेडमी स्मार्टफोन्स बनाने वाली कंपनियों में एक जाना माना नाम है इस चाइनीज कंपनी के स्मार्टफोन्स ने मोबाईल के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बना रखी है।

औसत बजट वाली इस कंपनी ने चीन के बाद अब भारत में अपने नये प्रोडक्ट को उतारने की घोषणा कर दी है। आईये, जानते हैं नए फोन तथा उसके स्पेसिफिकेशंस के बारे में –

Also ReadSamsung Galaxy S24 Ultra : इस फोन के फीचर्स उड़ा देंगे आपके होश

Redmi Note 13 Pro : भारत में होगा लांच

Redmi Note 13 Pro

स्मार्टफोन बनाने वाली चाइनीज कंपनी  Redmi ने गत माह सितंबर में अपने प्रोड्क्ट Note 13 Pro को चीन में लॉन्च किया था तथा इसके साथ ही Redmi Note 13 और Note 13 Pro+ को भी वहां के मार्केट में उतारा था। अब जल्द ही इस  स्मार्टफोन्स की यह सीरीज भारत में 4 जनवरी को लॉन्च की जानी है। इन स्मार्टफोन्स के देश में वेरिएंट्स समान होने की संभावना है।

क्या होगी कीमत ?

Redmi Note 13 Pro का देश में 12 GB + 256 GB वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपये हो सकती है। हालांकि, यह पता नहीं चला है कि यह स्मार्टफोन अन्य वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया जाएगा या नहीं। पिछले एक दशक में Redmi के स्मार्टफोन्स की बिक्री एक अरब यूनिट्स पर पहुंच गई है। चीन की कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों में से एक शाओमी ने Redmi की शुरुआत अफोर्डेबल प्राइसेज पर हाई क्वालिटी वाले स्मार्टफोन्स बेचने के लिए की थी। 

Redmi Note 13 Pro

Also ReadHonor X8b : नई खूबियों वाला मिडरेंज स्मार्टफोन

इन प्लेटफार्म के जरिये मिलेगा फोन

भारत में इस स्मार्टफोन्स  Amazon और Flipkart जैसे बडे प्लेटफार्म  के जरिए प्राप्त किया जा सकता है। इन दोनों ई-कॉमर्स साइट्स पर इस स्मार्टफोन सीरीज के लॉन्च की माइक्रोसाइट्स शुरू हो गई हैं। फ्लिपकार्ट का दावा है कि इस सीरीज की इंटरनेशनल बिक्री 33 करोड़ यूनिट्स से अधिक की हो चुकी है। इस प्रोडक्ट के आने के बाद से स्मार्टफोन मार्केट में इस स्ट्रैटेजी के साथ एक बड़ा बदलाव हुआ था। Redmi Note 13 Pro

K सिरीज आने को है तैयार

Redmi Note 13 Pro

Redmi अपनी K70 सीरीज को भी जल्द ही मार्केट में उतार सकती है। इस सीरीज में K70, K70 Pro और K70e शामिल हैं। इसमें K70 Ultra को शामिल किया जा सकता है। इसके स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से पता चला है। हाल ही में टिप्सटर Digital Chat Station ने बताया था कि शाओमी एक नया स्मार्टफोन Redmi K70 Ultra लॉन्च कर सकती है।

Also Read : POCO M6 5G : कम बजट में शानदार फीचर्स वाला फोन

ये होंगे स्पेसिफिकेशंस

Redmi K70 Ultra में Dimensity 9300 चिपसेट मिल सकता है। इस सीरीज के K70 Pro में  Snapdragon 8 Gen 3 दिया गया है।  K70 Ultra में 5,000 mAh की बैटरी 150 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। इसमें  K70 Pro के  समान 6.67 इंच 2K AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिल सकता है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 108 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर दिया जा सकता है।

Redmi Note 13 Pro

॥ इति ॥

दोस्तों, आशा करते हैं कि पोस्ट Redmi Note 13 Pro आपको पसंद आई होगी। यदि आप हमें कुछ सुझाव देना चाहें तो कमेंट बॉक्स के माध्यम से दे सकते हैं, अपना अमूल्य समय देने के लिए धन्यवाद। आपका दिन शुभ व मंगलमय हो।


Spread the love