fbpx

Shiv Aarti : आरती श्री शिव जी की

Spread the love

Shiv Aarti : आरती श्री शिव जी की

Shiv Aarti हिन्दुओं के त्रिदेवों में से एक शिव जी जिनको , शंकर , नीलकंठ ,  महादेव,  भोले बाबा , बाबा बर्फानी आदि न जाने कितने ही और अनेकों नामों  से भी जाना जाता हैं ये स्वयं महाकाल हैं और इनके भक्तों को काल का भय नहीं रहता हैं  क्योंकि भगवान् शिव स्वयं सृष्टि के संहारक हैं  लेकिन अपने भक्तों से सदा प्रसन्न रहते हैं।

आइये, हम  सब मिलकर अपने  प्रिय भोले बाबा का ध्यान लगाते हुए उनकी  आरती गाते हैं ।

Shiv Aarti : आरती श्री शिव जी की

ॐ जय शिव ओंकारा, भज हर शिव ओंकारा,

ब्रह्मा, विष्णु, सदाशिव, अर्द्धाङ्गी धारा।

ॐ जय शिव ओंकारा ॥

एकानन चतुरानन पंचानन राजै,

हंसासन गरुड़ासन वृषवाहन साजै।

ॐ जय शिव ओंकारा ॥

दो भुज चार चतुर्भुज दसभुज अति सोहै,

तीनों रूप निरखते त्रिभुवन मन मोहे।

ॐ जय शिव ओंकारा ॥

अक्षमाला वनमाला मुण्डमाला धारी,

चंदन मृगमद सोहै भोले शुभकारी।

ॐ जय शिव ओंकारा ॥

Shiv Aarti

Shiv Ji Ki Aarti

 

श्वेताम्बर पीताम्बर बाघम्बर अंगे,

सनकादिक ब्रह्मादिक भूतादिक संगे।

ॐ जय शिव ओंकारा ॥

करके मध्ये कमंडल चक्र त्रिशूलधर्ता,

जगकर्ता जगभर्ता जगसंहारकर्ता।

ॐ जय शिव ओंकारा ॥

ब्रह्मा विष्णु सदाशिव जानत अविवेका,

प्रणवाक्षर में शोभित ये तीनों एका।

ॐ जय शिव ओंकारा ॥

काशी में विश्वनाथ विराजत नंदी ब्रह्मचारी,

नित उठ भोग लगावत महिमा अति भारी॥

ॐ जय शिव ओंकारा ॥

त्रिगुण शिव जी की आरती जो कोई नर गावे,

कहत शिवानन्द स्वामी सुख सम्पत्ति पावे।

ॐ जय शिव ओंकारा ॥

*-*-*- जय जय शिव शंकर ‌‌‌‌-*-*-*-*

*-*-*-हर हर महादेव-*-*-*

दोस्तों, पोस्ट Shiv Aarti आपको कैसी लगी, कृपया हमें कमेंट करें तथा इसी प्रकार की अन्य धार्मिक पोस्ट प्राप्त करने के लिए हमारे ब्लॉग से जुडे़ रहिये। अपना अमूल्य समय देने के लिए धन्यवाद। आपका दिन शुभ व मंगलमय हो।

भक्तों  इन्हें  भी पढ़ें –

अथ शिव-स्तुति Shiv Stuti in Hindi

श्री शिव चालीसा Shiv Chalisa in Hindi Written


Spread the love