Shri Krishna ke naam : श्री कृष्ण के 51 नाम व उनका अर्थ

Shri Krishna ke Naam : श्री कृष्ण के 51 नाम व उनका अर्थ

 

Shri Krishna ke 51 Naam

श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारे,
हे नाथ नारायण वासुदेव॥

नमस्कार दोस्तों ! हमारे ब्लॉग पोस्ट Shri Krishna ke naam  में आपका हार्दिक अभिनंदन है। दोस्तों, हिंदू धर्म में कई देवी-देवताओं की आराधना की जाती है। हम जिन्हें भी अपना ईष्ट मानते हैं प्रेमवश उनके कई नाम रख लेते हैं।

भगवान श्रीकृष्ण एक ऐसे ही देवता हैं जिनके भक्त अब केवल मथुरा तथा वृंदावन तक ही सीमित नहीं रह गये हैं अपितु दुनिया भर में बाल गोपाल अपने भिन्न-भिन्न नामों से जाने तथा पूजे जाते हैं।
आज की पोस्ट में हम आपको कान्हा जी के अत्यंत प्रसिद्ध तथा चर्चित 51 नामों के बारे में बतायेंगे। तो आईये, पोस्ट शुरू करते हैं –

 

Shri Krishna ke 51 naam : श्री कृष्ण के नाम अर्थ सहित

 

Shri Krishna ke naam

1. कृष्ण

सभी को अपनी ओर आकर्षित करने वाले।

2. गिरीधर

गिरी अर्थात पर्वत। गोवर्धन पर्वत को उठाने वाले।

3. मुरलीधर

बांसुरी को धारण करने वाले।

4. पीताम्बरधारी

पीले वस्त्रों को धारण करने वाले।

5. मधुसूदन

मधु नामक दैत्य का वध करने वाले।

6. यशोदा नंदन

माता यशोदा को आनंद देने वाले, यशोदा के पुत्र।

7. गोपाल

गौओं अथवा धरती का पालन करने वाले प्रभु।

8. गोविन्द

गौमाता के रक्षक

9. आनन्द कंद

सभी आनन्द राशि प्रदान करने वाले।

Shri Krishna ke naam

10. कुंज बिहारी

कुंजों का रमण करने वाले अर्थात घूमने वाले।

11. चक्रधारी

सुदर्शन चक्र को अपनी तर्जनी अंगुलि में धारण करने वाले। ध्यातव्य है कि भगवान कृष्ण श्री हरि विष्णु के अवतार हैं भगवान विष्णु भी सुदर्शन चक्र धारण करते हैं।

12. श्याम

श्याम अर्थात सांवले रंग के ईष्ट।

13. माधव

माया के पति।

14. मुरारी

मुर नामक दैत्य का अंत करने वाले।

15. असुरारि

 

Shri Krishna ke naam

असुरों के शत्रु

16. बनवारी

वनों का विहार करने वाले।

17. मुकुंद

विभिन्न निधियों के स्वामी।

18. योगीश्वर

योगीजनों तथा संतों द्वारा पूजे जाने वाले ईश्वर।

19. गोपेश

गोप तथा गोपियों के ईश्वर।

20. हरि

समस्त दुःखों का हरण करने वाले।

21. मदन

सुन्दर स्वरूप वाले।

22. मनोहर

 

Shri Krishna ke naam

अपने अलौकिक सौन्दर्य से मन को हर लेने वाले देवता।

23. मोहन

सम्मोहित कर लेने वाले।

24. जगदीश

समस्त चर-अचर जगत के स्वामी।

25. पालनहार

समस्त जीव-जन्तुओं का पालन तथा पोषण करने वाले Krishna Name in Hindi।

26. कंसारी

कंस के शत्रु।

 

Shri Krishna ke naam

27. रूकमणि वल्लभ

रूकमणि के पति।

28. केशव

केशी नामक दैत्य को मारने वाले, सुन्दर केश वाले।

29. वासुदेव

वसुदेव के पुत्र होने के नाम श्री कृष्ण का एक नाम वासुदेव हुआ।

30. रणछोड़

रण अर्थात युद्ध छोड़कर भागने वाले।

31. गुड़ाकेश

जिन्होंने निद्रा को जीतकर अपने वश में कर लिया है।

32.  ह्रषिकेश

इन्द्रियों को जीतने वाले।

33. पार्थ सारथी

 

Shri Krishna ke naam

 

महाभारत के युद्ध में अर्जुन का रथ चलाने के कारण इनका एक नाम पार्थ सारथी पड़ा।

34. पूर्ण परमब्रह्म

भगवान श्री कृष्ण 16 कलाओं से युक्त हैं यही कारण है कि इन्हें पूर्ण परमब्रह्म अर्थात ब्रह्मज्ञानी तथा ब्रह्म को जानने वाला कहा जाता है।

35. देवेश

सभी देवों के द्वारा पूजे जाने वाले ईश यानी देवता।

36. नाग नथिया

कालिया नाग के फनों पर आकर्षक नृत्य कर उस पर विजय पाने वाले।

37. यदुनंदन

यदुवंश में जन्म लेने के कारण इन्हें यदुनंदन भी कहा जाता है।

38. द्वारिकाधीश

द्वारिकानगरी के स्वामी।

39. नागर

सुन्दर

40. यदुपति

यदुओं यानी यादवों के स्वामी।

41. मथुरावासी

मथुरा में निवास करने वाले।

42. रमण

सदैव अपने ही आनंद में मगर रहने वाले

43. दामोदर

Shri Krishna ke naam

 

माता यशोदा द्वारा पेट पर रस्सी बांधने के कारण इन्हें दामोदर कहा जाता है।

44. माखन चोर

बाल स्वरूप में माखन चुराने की लीला करने वाले।

45. सखा

अर्जुन तथा सुदामा से घनिष्ठ मित्रता निभाने के कारण ही कृष्ण सखा कहलाये।

46. रास रचैया

रास रचाने वाले।

47. अच्युत

जो शाश्वत, अविनाशी व अमर हैं।

48. यदुवंशी

यदुवंश में अवतार लेने के कारण यह नाम पड़ा।

49. नन्दलाला

नन्द बाबा के पुत्र।

50. ब्रजवासी

पवित्र भूमि ब्रज में निवास करने वाले।

51. छलिया

देवताओं की रक्षा के लिए असुरों के साथ छल करने वाले।

 

आरती श्री बालकृष्ण की

 

Shri Krishna ke naam

आरती बाल कृष्ण की कीजै।
अपना जन्म सफल कर लीजै।।

श्री यशोदा का परम दुलारा।
बाबा के अखियन का तारा।।

गोपियन को प्राणन से प्यारा।
इन पर प्राण न्यौछावर कीजै।

आरती बाल कृष्ण की कीजै।
अपना जन्म सफल कर लीजै।1।

बलदाऊ के छोटे भैया।
कनुआ कहि-कहि बोले मैया।।

परम मुदित मन लेत बलैया।
अपना सरबस इनको दीजै।।

आरती बाल कृष्ण की कीजै।
अपना जन्म सफल कर लीजै।2।

श्री राधावर कृष्ण कन्हैया।
ब्रज जन को नवनीत खवैया।।

देखत ही मन लेत चुरैया।

यह छवि नैनन में भरि लीजै।।

आरती बाल कृष्ण की कीजै।
अपना जन्म सफल कर लीजै।3।

तोतली बोलन मधुर सुहावै।
सखन संग खेलत सुख पावै।।

सोई सुक्ति जो इनको ध्यावे।
अब इनको अपना कर लीजै।।

आरती बाल कृष्ण की कीजै।
अपना जन्म सफल कर लीजै।4।

Shri Krishna ke naam

|| जय कन्हैया लाल की ||

तो दोस्तों ! आपको पोस्ट Shri Krishna ke naam  कैसी लगी, हमें जरूर बतायें। यदि आप हमें कुछ सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट के माध्यम से बता सकते हैं इसी प्रकार की आध्यात्मिक जानकारियां प्राप्त करने के लिए हमारे ब्लॉग के साथ जुडे़ रहें। धन्यवाद, आपका दिन शुभ तथा मंगलमय हो।