fbpx

Visa-Free Countries For Indian : अब इन देशों में घूमें बिना वीजा के

Spread the love

Visa-Free Countries For Indian : अब इन देशों में घूमें बिना वीजा के।

 नमस्कार दोस्तों ! हमारे ब्लॉग पोस्ट Visa-Free Countries For Indian में आपका हार्दिक अभिनंदन है। दोस्तों, जब भी हमें अपने ऑफिस या बिजनेस से फुर्सत मिलती है तो जो बात सबसे पहले हमारे दिमाग में आती है वह है आराम या फिर हम कहीं बाहर घूमने जाने की प्लानिंग करते हैं। अब तो विदेश की सैर करने का चलन भी दुनिया में बढ़ रहा है।

आज की पोस्ट में हम जानेंगे उन देशों के बारे में जहां भारतीय नागरिक बिना वीजा के घूम सकते हैं। तो आईये, पोस्ट शुरू करते हैं –

Visa-Free Countries For Indian : वीजा फ्री ऐंंट्री वाले देश


आज के समय में विश्व में पर्यटन का कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है तो इसका कारण ये है कि हर देश का नागरिक अपने देश के साथ-साथ विदेश में भी घूमने की चाहत रखता है। विदेश जाने के लिए पासपोर्ट के अतिरिक्त जो सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज है वो है वीजा।

Also Read : Unveiling the Top 10 Tourist Destinations in the USA for 2024

जिसके आधार पर हम विदेश में कुछ अवधि तक निवास कर सकते हैं। आज हम जानेंगे उन देशों के बारे में जिन्होंने भारतीय नागरिकों को अपने देश में वीजा फ्री एंट्री देने का निर्णय लिया है। आईये जानें उन देशों के बारे में –

1. नेपाल

नेपाल को ‘दुनिया की छत’ के रूप में भी जाना जाता है। नेपाल बौद्ध धर्म और हिंदू धर्म के अनुयायियों के लिए एक प्रमुख धार्मिक केंद्र भी है। नेपाल की सबसे खास बात यह है कि इस देश में अपराध की दर काफी काम है जिसकी वजह से यह एक बहुत ही सुरक्षित पर्यटन देश बन जाता है।

 Visa-Free Countries For Indian

काठमांडू नेपाल की सांस्कृतिक राजधानी और यहां का बेहद आकर्षक शहर है। यह शहर नेपाल का एक ऐसा स्थान है जो यहां आने वाले पर्यटकों को बेहद रोमांचित करता है विश्वप्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर यहीं स्थित है। काठमांडू, अपने मठों, मंदिरों और आध्यात्मिकता के साथ एक शांति वाली जगह है।

पोखरा नेपाल के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। हिमालय पर्वत की तलहटी में फैला पोखरा नेपाल का एक महानगरीय शहर है, जिसको नेपाल की पर्यटक राजधानी भी कहते हैं। यहां जनकपुर शहर है जो माता सीता जी का जन्मस्थान और भगवान राम से उनके विवाह का स्थान माना जाता है। यह शहर अपने सुखद मौसम, भव्य उत्सव, मंदिरों की आकर्षक वास्तुकला से सभी सैलानियों को आकर्षित करता है।

2. थाईलैंड

Visa-Free Countries For Indian

थाईलैंड में मजबूत पर्यटन उद्योग होने के कारण यहां की यात्रा तुलनात्मक रूप से सस्ती मानी जाती है । यहां एक बड़ा ट्रेन नेटवर्क है, जो आपकी रूचि के अनुसार क्षेत्र एक दूसरे क्षेत्र में जल्दी और कुशलता से‌ ले जाने में सक्षम है। यदि आप अपनी अगली वेकेशन के लिए अच्छा स्थल तलाश रहे हैं तो यह बिल्कुल सही जगह है।

3. मलेशिया

Visa-Free Countries For Indian

मलेशिया की संस्कृति को मैल्टिंग पोट ऑफ कल्चर यानी पिघलने वाला बर्तन कहा जाता है। यह साउथ ईस्ट एशिया का एक देश है मलेशिया के कुआलालंपुर में पेट्रोनास टावर्स स्थित है, इसे बुर्ज खलीफा के बाद दुनिया का सबसे ऊंचा इमारत माना जाता है। यहां पर 41वें और 42 वें तल पर एक आकाश पुल से जुड़े दो जुड़वा इमारते हैं जो यहां आकर्षण का मुख्य केंन्द्र है।  दुनिया में सबसे ज्यादा राजशाही परिवार यहीं रहते है इस कारण यह देश पर्यटन की दृष्टि से सुरक्षित माना जाता है। Visa-Free Countries For Indian

4. मालदीव

Visa-Free Countries For Indian

मालदीव हिंद महासागर में स्थित एशिया का सबसे छोटा देश है जहां मालदीव में पानी के ऊपर कई सारे रिसोर्ट बनाए गए हैं, जो कि कृत्रिम तरीके से बने हैं। यह क्षेत्रफल और जनसंख्या दोनों की दृष्टि से ही एशिया का सबसे छोटा देश है। यहां लगभग 1,192 टापू हैं लेकिन इन टापू में से केवल 187 टापू पर ही लोग रहते हैं।

मालदीव ना केवल खूबसूरत समुद्र किनारा के कारण पसंदीदा पर्यटन स्थल है बल्कि यह सुरक्षा की दृष्टि से भी सबसे अच्छा पर्यटन स्थल है। मालदीव में सभी द्वीप एक दूसरे से अलग-थलग हैं और यह सारे द्वीप छोटे होने के कारण इन्हें मैनेज करना बहुत ही आसान रहता है। इस कारण यहां पर सुरक्षा काफी अच्छी है, जिससे आप यहां रात में भी बिना डरे घूम सकते हैं।

Also ReadYamaha MT 03 : लान्चिंग को तैयार है यामाहा की ये सुपर बाईक

5. इंडोनेशिया

Visa-Free Countries For Indian

इंडोनेशिया प्रकृति प्रेमियों के लिए बहुत ही आकर्षक स्थल है और हनीमून पर जाने वाले कपल्स के लिए इंडोनेशिया बेहद ही ख़ास साबित होता है। इंडोनेशिया के सुन्दर सफ़ेद रेत के समुद्री तट, वन्य जीव अभ्यारण्य और संतरे के बाग़ यहाँ के आकर्षण के प्रमुख केंद्र बिंदु बने हुए है। 

इंडोनेशिया प्राकृतिक सुंदरता और यहां के कुछ खास आकर्षणों की वजह से दुनिया भर में प्रसिद्ध है तथा यह एक ऐसा देश है जो भारतीय और प्रशांत महासागर के बीच स्थित है तथा यह देश दुनिया का सबसे बड़ा द्वीप देश है अपने जीवन काल में प्रत्येक पर्यटक कम से कम एक बार इंडोनेशिया कि यात्रा करने का सपने जरूर देखता है।

6. मॉरिशस

Visa-Free Countries For Indian

मॉरिशस एक ऐसा देश है जहां भारतीय नागरिकों के पूर्वज काफी संख्या में निवास करते हैं जिस कारण इस देश से भारतीयों का लगाव अधिक है। यहां 50% हिन्दू और बाकी के 50% मुस्लिम और क्रिश्चन रहते है। इस देश में अधिकतर पैसा पर्यटन से ही आता है फिर भी यह दुनिया के सबसे धनी देशों में गिना जाता है। मॉरिशस की पहचान डोडो नाम का पक्षी से होती है जो 40 लाख साल पुराना माना जाता है लेकिन यह अब विलुप्त हो गया है। 

7. कतर

दुनिया के चौथे सबसे अमीर देश कहे जाने वाले  कतर के पास घूमने लायक जगहों की एक लंबी सूची है। अपनी समृद्ध संस्कृति, इतिहास और विविध आकर्षणों के कारण, यह देश दुनिया के सभी कोनों से बड़ी संख्या में यात्रियों को आकर्षित करता है।

Visa-Free Countries For Indian

 कतर की राजधानी दोहा अपने आधुनिक गगनचुंबी इमारतों और शास्त्रीय इस्लामी डिजाइन से प्रभावित भविष्य की वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है। कतर ने हाल ही में वीजा सुविधा में सुधार किया है, जिससे भारतीय नागरिकों को देश में वीजा-मुक्त प्रवेश करने की अनुमति मिली है।

Also Read : Bhagwat Geeta in Hindi PDF | श्रीमद्भगवद्‌गीता IN HINDI PDF Download

॥ समाप्त ॥

दोस्तों, आशा करते हैं कि पोस्ट Visa-Free Countries For Indian आपको पसंद आई होगी। कृपया पोस्ट को शेयर करें साथ ही इसी प्रकार की ज्ञानवर्धक जानकारियां प्राप्त करने के लिए हमारे ब्लॉग से जुड़े रहें। अपना अमूल्य समय देने के लिए धन्यवाद। आपका दिन शुभ व मंगलमय हो।


Spread the love