Iran: अब बिना वीजा करें इस देश की सैर

 

Iran : अब बिना वीजा करें इस देश की सैर|

नमस्कार दोस्तों ! हमारे ब्लॉग पोस्ट Iran में आपका हार्दिक अभिनंदन है। दोस्तों, इस्लामिक देश ईरान से हमारा नाता काफी पुराना है। भारत तथा ईरान दोनों ही अपना एक प्राचीन इतिहास रखने वाले देश हैं। हाल ही में इस देश ने भारतीयों के लिए वीजा मुफ्त प्रवेश कराने का निर्णय लिया है। आईये, जानते हैं क्या है पूरी खबर –

Also ReadKia Sonet Facelift : नये फीचर्स के साथ कम्पनी ने उतारी यह लोकप्रिय कार

Iran : भारतीयों के लिये फ्री एंट्री

वर्तमान परिदृश्य में देखें तो विश्व के काफी देशों में एक प्रकार की उथल-पुथल का माहौल बना हुआ है। किन्हीं कारणों से अमेरिका ने भी ईरान पर कुछ प्रतिबंध लगा दिये हैं जिस कारण इस देश की आर्थिक तथा सामाजिक प्रगति पर भी असर पड़ा है। Iran

Iran

इस कारण अब यह देश अपने यहां पर्यटन को बढ़ावा देने की ओर बढ़ रहा है ताकि विश्व के अन्य देशों से पर्यटक वहां आयें तथा इसका सीधा फायदा उसे मिले। इसी क्रम में ईरान ने भारतीयों के लिए मुफ्त वीजा उपलब्ध कराने की पहल की है।

जानें क्या है कारण

ईरानी समाचार एजेंसी IRNA के अनुसार भारतीय नागरिकों में पर्यटन की बढ़ती हुई रुचि को देखते हुए ईरान ने वीजा फ्री एंट्री कराने का निर्णय लिया है। ईरान के साथ हमारे पड़ोसी देश श्रीलंका व मलेशिया ने भी भारत के लिए वीजा मुक्त एंट्री बनाने का मन बना लिया है यानी अब इन देशों में भारत के लोगों को वीजा की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Also ReadUnveiling the Top 10 Tourist Destinations in the USA for 2024

राजदूतों के लिए होती है वीजा से छूट

यूं तो केवल भारतीय राजदूतों को ही वीजा फ्री एंट्री का नियम था लेकिन पहली बार ईरान ने यह सामान्य नागरिकों को भी उपलब्ध करा दिया है। Iran

पश्चिम देशों की नजर में छवि सुधारने की है मंशा

ईरान के पर्यटन मंत्री की मानें तो पर्यटकों को आकर्षित करने के साथ ही देश का उद्देश्य पश्चिमी देशों में अपनी छवि को सुधारना है तथा एक सकारात्मक वातावरण बनाना भी है।

चाबहार प्रोजेक्ट में है मुख्य हिस्सेदारी

Iran

भारत तथा ईरान के बीच चाबहार बंदरगाह मुख्य प्रोजेक्ट में दोनों देशों की अहम हिस्सेदारी है। गत वर्ष दक्षिण अफ्रीका के प्रमुख शहर जोहान्सबर्ग में ही ईरान ब्रिक्स देशों में शामिल हुआ है। भारत पहले से ही इसका सदस्य है अब ईरान अगले वर्ष यानी 1 जनवरी, 2024 से ब्रिक्स का सदस्य देश बन जाएगा। 

Also ReadSampoorna Sunderkand Path: सम्पूर्ण सुंदरकांड पाठ हिंदी अर्थ सहित

अमेरिका द्वारा ईरान पर प्रतिबंध लगा देने से उसे काफी नुकसान हुआ है तथा वो  अलग-थलग पड़ गया था इस कारण अब वो मित्र देशों के साथ अपने संबंधों को मजबूत करने और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठा रहा है।

॥ इति ॥

दोस्तों, आशा करते हैं कि पोस्ट Iran आपको पसंद आई होगी। कृपया पोस्ट को शेयर करें साथ ही इसी प्रकार की ज्ञानवर्धक जानकारियां प्राप्त करने के लिए हमारे ब्लॉग से जुड़े रहें। अपना अमूल्य समय देने के लिए धन्यवाद। आपका दिन शुभ व मंगलमय हो।