Seven Sisters Name: सात बहनों की कहानी

Seven Sisters Name: सात बहनों की कहानी।

 

दोस्तों आपने सेवन सिस्टर्स Seven Sisters Name के बारे में सुना होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये सेवन सिस्टर्स कौन हैं? भारत के उत्तर पूर्व में सात राज्यों-अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड और त्रिपुरा को सात बहनें या सेवन सिस्टर स्टेट्स कहा जाता है। वैसे तो सिक्किम राज्य भी पूर्वोत्तर में ही है, लेकिन जब सेवन सिस्टर्स का गठन हुआ था, तब वह भारत का हिस्सा नहीं था। सिक्किम बाद में भारत में शामिल हुआ।

आज की पोस्ट में हम जानेंगे इन Seven Sisters Name की कहानी तथा और भी कई दिलचस्प जानकारियां। तो आईये, पोस्ट प्रारंभ करते हैं।

Seven Sisters Name

Seven Sisters Name: सात बहनों के नाम

 

Also Readजैसे को तैसा: Jaise Ko Taisa Story In Hindi

असम

भारत का असम राज्य उत्तर पूर्व में हैं। यह राज्य अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता हैं। असम राज्य चारों तरफ से पहाड़ियों से घिरा हुआ हैं। यहां पर आपको पेड़, बगान, नदियाँ आदि देखने को मिलेंगी। असम भारत के उत्तर पूर्व के सबसे बड़े राज्यों में से एक हैं।

Seven Sisters Name

यह राज्य 7 अप्रैल, 1973 को बना था। इसकी राजधानी है दिसपुर। यहां के चिड़ियाघर में ढेर सारे पशु-पक्षी हैं तथा साथ ही यहां बहुत से मंदिर भी हैं। असम में चाय के बड़े-बड़े बागान पाये जाते हैं जहां से देश ही नहीं अपितु विदेशों के लिये भी चाय का निर्यात किया जाता है।असम राज्य अपनी हरियाली, चाय के बागान, और वन्यजीव के लिए जाना जाता है।

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्दान तथा माजुली द्वीप यहां प्रमुख दर्शनीय स्थल हैं। यदि आपको प्रकृति से प्रेम है और साथ ही अगर आप उसका अनुभव करना चाहते हैं तो आप एक बार असम जरूर आए। 

नागालैंड

Seven Sisters Name

नागालैंड भारत का एक ऐसा खूबसूरत राज्य है, जो अपनी खूबसूरती के लिए देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में जाना जाता है। इसकी स्थापना 1 दिसंबर, 1963 को हुई थी। इसकी राजधानी कोहिमा है। यहां चारों तरफ खेत और हरियाली रहती है। चावल और मक्का के पैदावार सबसे अधिक मात्रा में यहीं पर होती है। कोहिमा के अलावा यहां दीमापुर, किफिर, त्युएनसांग, जुन्हेबोटो जैसी खूबसूरत स्थान भी देखने लायक हैं।

मणिपुर 

मणिपुर का अर्थ होता है “आभूषणों की भूमि “। यहाँ के स्थानीय निवासियों द्वारा जो आभूषण बनाये जाते हैं वो दिखने में बेहद खूबसूरत होते हैं इसीलिए ” पंडित जवाहरलाल नेहरू ने मणिपुर को ” भारत का गहना ” कहा था।मणिपुर की स्थापना हुई 21 जनवरी, 1972 में। इसकी राजधानी इंफाल है।

Seven Sisters Name

Seven Sisters Name

यहाँ का शांत वातवरण , ऊँचे-ऊँचे पहाड़ , घने जंगल , बड़ी-बड़ी झीलें और झरनें पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। इतना ही नहीं यहाँ का खाना तथा पहनावा भी इस जगह को बहुत खूबसूरत बना देता है। यहां हाथ से बने बहुत से सामान मिलते हैं, क्योंकि राज्य में लगभग 7,700 लघु उद्योग हैं। यहां की लोकटल झील इतनी सुन्दर है कि यदि आपने इसको एक बार देख लिया तो आपका मन बार-बार यहां आने का करेगा।

Also ReadPashupati Vrat : पशुपति (पाशुपत) व्रत की महिमा | विधि तथा नियम | Katha | Aarti

मेघालय

मेघालय का संस्कृत में अर्थ ‘मेघ या बादलों का निवास स्थान’ होता है। इस राज्य की कला, संस्कृति तथा समृद्धि पूरे विश्व में विख्यात है। मेघालय भारत के बेहद ही खूबसूरत व समृद्ध राज्य में से एक है, इस राज्य की स्थापना 21 जनवरी, 1972 को हुई थी। इसकी राजधानी का नाम शिलांग है।

Seven Sisters Name

यहां पूरे राज्य में लहलहाते खेत और हरियाली रहती है। सब्जियां, फल मसाले और फूल यहां की मुख्य फसल में शामिल हैं। चेरापूंजी जहां सर्वाधिक वर्षा होती है यहीं पर है किन्तु अब मासिनराम ने इसका स्थान ले लिया है तथा यह सर्वाधिक वर्षा वाला क्षेत्र बन गया है।

त्रिपुरा

भारत में प्राकृतिक रूप से पर्यटकों की दृष्टि का केंद्र है त्रिपुरा। हरी-भरी पहाड़ियों पर स्थित भारत का तीसरा सबसे छोटा राज्य पर्यटकों की दृष्टि से अत्यंत सुंदर व सुगम स्थल है। इसकी स्थापना 21 जनवरी, 1972 को हुई थी। इसकी राजधानी अगरतला है। इस राज्य में कुंजबन और नीरमहल पैलेस इस प्रकार से बनाए गऐ हैं कि वह किसी सपने अथवा चमत्कार से कम नहीं लगते। 

Seven Sisters Name

घने जंगल, विशालकाय पहाड़िया, ऊंची ऊंची चोटियां, शांति से बहने वाले झरने, नदियां, तालाब तथा ऐतिहासिक भवन सहज ही अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं। यहां आकर आप अपने हिसाब से गाइड भी चुन सकते हैं जो आपको महल की सारी जानकारी दे सकते हैं ये गाइड यहां पर सरकार की ओर से नियुक्त किये गये हैं जो एक निर्धारित फीस लेकर आपको तमाम जानकारियां उपलब्ध करा देंगे Seven Sisters Name।

अरुणाचल प्रदेश

अरुणाचल प्रदेश भारत का वह राज्य है, जहां पर सबसे पहले सूर्योदय होता है। इस राज्य का अधिकतर भाग जंगलों से ढका हुआ है। इस राज्य की स्थापना 20 फरवरी , 1987 को हुई थी। ईटानगर यहां की राजधानी है । अरुणाचल प्रदेश में बर्फ से ढके हुए पहाड़ ऊंची-ऊंची चोटिया, शांति से बनने वाले झरने, ठंडे पानी की झीलें, नदियां, तालाब, खूबसूरत झरने, ऊंची-ऊंची पहाड़ियां तथा और भी अनेक सारे ऐसे प्राकृतिक स्थल हैं, जो पर्यटकों का मन मोह लेते हैं। 

Seven Sisters Name

यहां बहुत घने जंगल हैं। साथ ही घूमने के लिए तवांग और आकाशगंगा हैं। यहां चार राष्ट्रीय उद्यान और सात अभयारण्य हैं, यहां पर आकर बहुत सी जानकारियां इकट्ठा की जा सकती हैं।

Also ReadSampoorna Durga Saptashati Paath दुर्गा सप्तशती

मिजोरम

सात बहनों में अन्तिम है मिजोरम। मिजोरम भारत के सेवन सिस्टर्स Seven Sisters Name में सबसे छोटे राज्यों में से एक है। इस राज्य की स्थापना 20 फरवरी, 1987 को हुई जिसकी राजधानी आइजोल है।मिजोरम में निवास करने वाली मिजो नामक जनजाति के नाम पर इस राज्य का नाम मिजोरम पड़ा।

Seven Sisters Name

यहां की भाषा मिजो है तथा यहां के निवासी मुख्य रूप से ईसाई धर्म के अनुयायी हैं। इस राज्य को भारत का गीत पक्षी भी कहा जाता है। यहां बहुत से पहाड़, झील और अभ्यारण्य हैं। द ब्लू मांटने, वानतांग फॉल्स और तामदिल झील तो बहुत ही खूबसूरत है। अपनी जानकारी बढ़ाने के लिये यहां पर भिन्न-भिन्न आकर्षक पर्यटन स्थलों की भरमार है।

॥ समाप्त ॥

दोस्तों, आशा करते हैं कि आपको Seven Sisters Name पोस्ट पसंद आई होगी। यदि यह रोचक जानकारी आपको पसंद आई हो तो अपने दोस्तों को भी इसे शेयर करें। इसी तरह की अन्य दिलचस्प जानकारियां प्राप्त करने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। धन्यवाद, आपका दिन शुभ व मंगलमय हो।

 

Also Read:   धर्म-आस्था    ज्ञानार्जन       sampoorna-durga-saptashati-paath  चालीसा    मोटीवेशनल    कुछ-हटके  shrimad-bhagwat-geeta-in-hindi