Sam Bahadur : फिल्म जो एनिमल को धूल चटाने को है तैयार

Sam Bahadur : फिल्म जो एनिमल को धूल चटाने को है तैयार।

नमस्कार दोस्तों, हमारे ब्लॉग पोस्ट Sam Bahadur में आपका हार्दिक स्वागत है। दोस्तों,  रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल और विक्की कौशल की सैम बहादुर की बाक्स आफिस पर आजकल खूब चर्चा हो रही है। एनिमल वर्ल्डवाइड 600 करोड़ का आंकड़ा पार कर ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

हालांकि सैम बहादुर भी  कलेक्शन हासिल करने में अच्छी खासी टक्कर दे रही है और आगामी दिनों में 1000 का जादुई आंकडा छूने से बस कुछ ही कदम पीछे है। 

एनिमल हिट होने के साथ-साथ अपने हिंसक दृश्यों के कारण आलोचनाओं का शिकार भी हो रही है वहीं सैम बहादुर भारतीय सेना की गौरवपूर्ण उपलब्धियों के कारण से तारीफ पा रही है। आज की पोस्ट में हम सैम बहादुर के बारे में जानेंगे।

Also ReadUnveiling the Top 10 Tourist Destinations in the USA for 2024

कौन थे सैम बहादुर और क्या थी उनकी पृष्ठभूमि इन्हीं सवालों को आज की पोस्ट में हम समझेंगे तो आईये, पोस्ट शुरू करते हैं –

Sam Bahadur

Sam Bahadur : भारतीय सेना के रियल हीरो

सैम बहादुर जिनका पूरा नाम सैम हारमुसजी फेमजी जमशेद जी मॉनेकशा था वे 1971 के भारत – पाकिस्तान युद्ध में भारतीय सेना के सेनाध्यक्ष थे। यह फील्ड मार्शल का पद धारण करने वाले पहले भारतीय सैन्य अधिकारी थे। मानेकशॉ का जन्म 3 अप्रैल 1914 को अमृतसर, पंजाब के एक पारसी परिवार में हुआ था। उनकी माँ हिला नी मेहता (1885-1973) गृहणी और पिता हॉरमुसजी मानेकशॉ (1871-1964) चिकित्सक थे। Sam Bahadur

बनना चाहते थे चिकित्सक

बचपन में सैम शरारती और बेहद जोशीले थे उनकी आरंभिक इच्छा अपने पिता की तरह चिकित्सक बनने की थी। उन्होंने अपने प्राथमिक स्कूल की शिक्षा पंजाब में पूरी की।

क्यों कहा जाता है बहादुर ?

Sam Bahadur

सन1969 में, उन्होंने सेनाध्यक्ष की भूमिका संभाली और भारतीय सेना को अभूतपूर्व दक्षता तक पहुंचाया। 8वीं गोरखा राइफल्स के सैनिकों ने उन्हें “बहादुर” उपनाम दिया था। उसी समय से ‘सैम बहादुर’ उनका लोकप्रिय नाम बन गया।

Also ReadBhagwat Geeta | श्रीमद्भागवद्गीता : माहात्म्य तथा अठारहवां 18 अध्याय 

बॉक्स ऑफिस के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, नौंवे दिन सैम बहादुर ने 6.75 करोड़ का कलेक्शन हासिल किया, जिसके बाद भारत में कलेक्शन 49.05 करोड़ हो गया है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो यह आंकड़ा 58 करोड़ पार हुआ है जबकि फिल्म का बजट 65 करोड़ बताया जा रहा है, वहीं इस वीकेंड फिल्म बजट की कमाई हासिल कर लेगी। Sam Bahadur

Sam Bahadur

आठ दिनों की कमाई देखें तो पहले दिन सैम बहादुर ने 6.25 करोड़ की ओपनिंग की थी, जिसके बाद दूसरे दिन 9 करोड़ की कमाई फिल्म ने हासिल की। वहीं तीसरे दिन 10.3 करोड़, चौथे दिन 3.5 करोड़, पांचवे दिन 3.5 करोड़, छठे दिन 3.25 करोड़ और सातवें दिन 3 करोड़ की कमाई हासिल की, जिसके बाद पहले हफ्ते का कलेक्शन 38.8 करोड़ हुआ। इसके बाद आठवे दिन यह कलेक्शन 3.5 करोड़ तक पहुंचा।

॥ समाप्त ॥

दोस्तों, आशा करते हैं कि आपको Sam Bahadur पोस्ट पसंद आई होगी। कृपया पोस्ट को शेयर करें साथ ही इसी प्रकार की ज्ञानवर्धक जानकारियां प्राप्त करने के लिए हमारे ब्लॉग से जुड़े रहें। अपना अमूल्य समय देने के लिए धन्यवाद। आपका दिन शुभ व मंगलमय हो।