fbpx

Jaharveer Chalisa : श्री जाहरवीर चालीसा, आरती सहित

Spread the love

Jaharveer Chalisa : श्री जाहरवीर चालीसा, आरती सहित

नमस्कार दोस्तों ! हमारे ब्लॉग पोस्ट Jaharveer Chalisa में आपका हार्दिक स्वागत है। दोस्तों, देव गुरु गोरक्षनाथ के प्रमुख शिष्यों में से एक श्री गोगा देव जी का जन्म स्थान राजस्थान के चुरू जिले के दत्तखेड़ा में स्थित है। मुस्लिम समाज उनको जाहर पीर के नाम से पुकारते हैं तथा यहां पर मत्‍था टेकने और मन्नत मांगने आते हैं। इस तरह यह स्थान हिंदू और मुस्लिम एकता का प्रतीक है जहां पर सभी धर्म और सम्प्रदाय के लोग मत्था टेकने के लिए दूर-दूर से आते हैं। 

Jaharveer Chalisa

लोकमान्यता व लोककथाओं के अनुसार गोगाजी को सांपों के देवता के रूप में भी पूजा जाता है। लोग उन्हें गोगाजी चौहान, गुग्गा, जाहिर वीर व जाहर पीर के नामों से पुकारते हैं। मध्यकालीन महापुरुष गोगाजी हिंदू, मुस्लिम, सिख संप्रदायों की श्रद्धा अर्जित कर एक धर्मनिरपेक्ष लोकदेवता के नाम से पीर के रूप में प्रसिद्ध हुए।  

इतिहासकारों के अनुसार गोगा देव विदेशी आक्रमणकारियों से सतलुज मार्ग की रक्षा करते हुए शहीद हो गए। राजस्थान में इनकी मान्यता अत्यधिक है इस पोस्ट में हम श्री जाहरवीर बाबा की चालीसा तथा आरती का पाठ करेंगे ऐसी मान्यता है कि इसके पाठ से इनका आशीर्वाद प्राप्त होता है तथा व्यक्ति हर प्रकार की कठिनाई पर विजय पाप्त कर लेता है।

Also ReadRamdev Chalisa : श्री रामदेव चालीसा

Jaharveer Chalisa : श्री जाहरवीर चालीसा

Jaharveer Chalisa

॥दोहा॥

सुवन केहरी जेवर सुत महाबली रनधीर।
बन्दौं सुत रानी बाछला विपत निवारण वीर॥
जय जय जय चौहान वन्स गूगा वीर अनूप।
अनंगपाल को जीतकर आप बने सुर भूप॥

॥चौपाई॥

जय जय जय जाहर रणधीरा, पर दुख भंजन बागड़ वीरा।

गुरु गोरख का हे वरदानी, जाहरवीर जोधा लासानी।

गौरवरण मुख महा विसाला, माथे मुकट धुंघराले बाला।

कांधे धनुष गले तुलसी माला, कमर कृपान रक्षा को डाला।

जन्में गूगावीर जग जाना, ईसवी सन हजार दरमियाना।

बल सागर गुण निधि कुमारा, दुखी जनों का बना सहारा।

बागड़ पति बाछला नन्दन, जेवर सुत हरि भक्त निकन्दन।

Jaharveer Chalisa

Jaharveer Chalisa

जेवर राव का पुत्र कहाये, माता पिता के नाम बढ़ाये।

पूरन हई कामना सारी, जिसने विनती करी तुम्हारी।

सन्त उबारे असुर संहारे, भक्त जनों के काज संवारे।

गूगावीर की अजब कहानी, जिसको ब्याही श्रीयल रानी।

बाछल रानी जेवर राना, महादुखी थे बिन सन्ताना।

भंगिन ने जब बोली मारी, जीवन हो गया उनको भारी।

सखा बाग पड़ा नौलक्खा, देख-देख जग का मन दक्खा।

कुछ दिन पीछे साधू आये, चेला चेली संग में लाये।

जेवर राव ने कुआ बनवाया, उद्घाटन जब करना चाहा।

खारी नीर कुए से निकला, राजा रानी का मन पिघला।

रानी तब ज्योतिषी बुलवाया, कौन पाप मैं पुत्र न पाया।

Also ReadPashupati Vrat : पशुपति व्रत की महिमा | विधि तथा नियम-Jagurukta

Jaharveer Chalisa

Jaharveer Chalisa

कोई उपाय हमको बतलाओ, उन कहा गोरख गुरु मनाओ।

गरु गोरख जो खश हो जाई, सन्तान पाना मुश्किल नाई।

बाछल रानी गोरख गुन गावे, नेम धर्म को न बिसरावे।

करे तपस्या दिन और राती, एक वक्त खाय रूखी चपाती।

कार्तिक माघ में करे स्नाना, व्रत इकादसी नहीं भुलाना।

पूरनमासी व्रत नहीं छोड़े, दान पुण्य से मुख नहीं मोड़े।

चेलों के संग गोरख आये, नौलखे में तम्बू तनवाये।

मीठा नीर कुए का कीना, सूखा बाग हरा कर दीना।

मेवा फल सब साधु खाए, अपने गुरु के गुन को गाये।

औघड़ भिक्षा मांगने आए, बाछल रानी ने दुख सुनाये।

औघड़ जान लियो मन माहीं, तप बल से कुछ मुश्किल नाहीं।

रानी होवे मनसा पूरी, गुरु शरण है बहुत जरूरी।

बारह बरस जपा गुरु नामा, तब गोरख ने मन में जाना।

पुत्र देन की हामी भर ली, पूरनमासी निश्चय कर ली।

काछल कपटिन गजब गुजारा, धोखा गुरु संग किया करारा।

Jaharveer Chalisa

Also ReadKhatu Shyam: श्री श्याम (खाटू) | Kahani | Chalisa | Aarti

Jaharveer Chalisa

बाछल बनकर पुत्र पाया, बहन का दरद जरा नहीं आया।

औघड़ गुरु को भेद बताया, तब बाछल ने गूगल पाया।

कर परसादी दिया गूगल दाना, अब तुम पुत्र जनो मरदाना।

लीली घोड़ी और पण्डतानी, लूना दासी ने भी जानी।

रानी गूगल बाट के खाई, सब बांझों को मिली दवाई।

नरसिंह पंडित लीला घोड़ा, भज्जु कुतवाल जना रणधीरा।

रूप विकट धर सब ही डरावे, जाहरवीर के मन को भावे।

भादों कृष्ण जब नौमी आई, जेवरराव के बजी बधाई।

विवाह हुआ गूगा भये राना, संगलदीप में बने मेहमाना।

रानी श्रीयल संग परे फेरे, जाहर राज बागड़ का करे।

अरजन सरजन काछल जने, गूगा वीर से रहे वे तने।

दिल्ली गए लड़ने के काजा, अनंग पाल चढ़े महाराजा।

उसने घेरी बागड़ सारी, जाहरवीर न हिम्मत हारी।

अरजन सरजन जान से मारे, अनंगपाल ने शस्त्र डारे।

Jaharveer Chalisa

Jaharveer Chalisa

चरण पकड़कर पिण्ड छुड़ाया, सिंह भवन माड़ी बनवाया।

उसीमें गूगावीर समाये, गोरख टीला धूनी रमाये।

पुण्य वान सेवक वहाँ आये, तन मन धन से सेवा लाए।

मन्सा पूरी उनकी होई, गूगावीर को सुमरे जोई।

चालीस दिन पढ़े जाहर चालीसा, सारे कष्ट हरे जगदीसा।

दूध पूत उन्हें दे विधाता, कृपा करे गुरु गोरखनाथ।

Also ReadBhagwat Geeta in Hindi PDF | श्रीमद्भगवद्‌गीता IN HINDI PDF Download

आरती श्री जाहरवीर जी की

Jaharveer Chalisa

जय जय जाहरवीर हरे जय जय गोगा वीर हरे

धरती पर आ करके भक्तों के दुख दूर करे॥ जय जय जाहरवीर हरे॥

जो कोई भक्ति करे प्रेम से हाँ जी करे प्रेम से

भागे दुख परे विधन हरे, मंगल के दाता तन का कष्ट हरे॥ जय जय जाहरवीर हरे॥

जेवर राव के पुत्र कहाये रानी बाछल माता

बागड़ जन्म लिया वीर ने जयकार करे॥ जय जय जाहरवीर हरे॥

धर्म की बेल बढ़ाई निश दिन तपस्या रोज करे

दुष्ट जनों को दण्ड दिया जग में रहे आप खरे॥ जय जय जाहरवीर हरे॥

सत्य अहिंसा का व्रत धारा झूठ से आप डरे

वचन भंग को बुरा समझकर घर से आप निकरे॥ जय जय जाहरवीर हरे॥

Jaharveer Chalisa

माड़ी में तुम करी तपस्या अचरज सभी करे

चारों दिशा में भक्त आ रहे आशा लिए उतरे॥ जय जय जाहरवीर हरे॥

भवन पधारो अटल क्षत्र कह भक्तों की सेवा करे

प्रेम से सेवा करे जो कोई धन के भण्डार भरे॥ जय जय जाहरवीर हरे॥

तन मन धन अर्पण करके भक्ति प्राप्त करे

भादों कृष्ण नौमी के दिन पूजन भक्ति करे॥ जय जय जाहरवीर हरे॥

॥ इति ॥

दोस्तों, पोस्ट Jaharveer Chalisa आपको कैसी लगी, कृपया हमें कमेंट करें तथा इसी प्रकार की अन्य धार्मिक पोस्ट प्राप्त करने के लिए हमारे ब्लॉग से जुडे़ रहिये। अपना अमूल्य समय देने के लिए धन्यवाद। आपका दिन शुभ व मंगलमय हो।


Spread the love