fbpx

Sawan 2024: कब से शुरू हो रहा है सावन का महीना? जानें कितने हैं सोमवार व्रत

Spread the love

Sawan 2024: कब से शुरू हो रहा है सावन का महीना?  जानें कितने हैं सोमवार व्रत|

 नमस्कार दोस्तों, हमरे ब्लाग पोस्ट Sawan 2024 में आपका हार्दिक स्वागत है । शास्त्रों के अनुसार सावन महीने को बहुत ही पवित्र मास माना गया है।  सावन मास में भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। इस माह में भगवान शिव अपने भक्तों को सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। जीवन में विवाह संबंधी कोई परेशानी आ रही हो तो सोमवार का व्रत और पूजा करने से लाभ मिलता है।  Sawan 2024 सावन में सोमवार के व्रत का भी खास महत्व होता है। ऐसा माना जाता है कि सावन मास भगवान भोलेनाथ को सबसे प्रिय है।

शिव पुराण के अनुसार शंकर भगवान सावन माह में सोमवार का व्रत करने वाले भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। अगर आप भी महादेव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो इस खास सावन के माह में भगवान शिव और माता पार्वती जी की आराधना करें निश्चित तौर पर भगवान शिव आपसे प्रसन्न होगें। पौराणिक कथा के अनुसार देवी सती ने अपने दूसरे जन्म में शिव को प्राप्त करने हेतु युवावस्था में श्रावण महीने में निराहार रहकर कठोर व्रत किया और उन्हें प्रसन्न कर विवाह किया था।

Sawan 2024

sawan 2024

आषाढ मास के शुक्ल पक्ष की समाप्ति के पश्चात सावन मास का प्रारंभ होता है। आषाढ मास से ही वर्षा ऋतु का प्रारंभ हो जाता है और इसी मास की शुक्ल एकादशी के दिन देव सो जाते हैं। देवशयनी एकादशी से ही चतुर्मास का प्रारंभ हो जाता है। सावन मास shravan maas 2024  से व्रत और साधना के चार मास अर्थात चातुर्मास प्रारंभ होते हैं। ये 4 मास हैं- श्रावण, भाद्रपद, आश्‍विन और कार्तिक ।

हिन्दू कैलेंडर के अनुसार सावन मास Sawan 2024 वर्ष का पांचवां मास होता है। अंग्रेजी  कैलेंडर के अनुसार  यह जून -जुलाई के बीच आता है। 2024  में  इस मास की  शुरुआत sawan month 2024 start date 22 जुलाई 2024 से होगी। इस महत्वपूर्ण मास में विशेष सोमवार कब पडने वाले हैं जब आप भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर उन्हें प्रसन्न कर सकते हैं उसके बारे में जानते हैं एवं इसके अलावा अन्य कौन से व्रत और त्योहार मनाएं जाएंगे?

sawan 2024

सावन मास में आने वाले 5 महत्वपूर्ण सोमवार sawan 2024

अपनी मनोकाना पूरी करने के लिए एवं भगवान शिव- शंकर को प्रसन्न करने के लिए कुछ शिव भक्त तो सावनभर भी व्रत रखते हैं। इसके अतिरिक्त सावन के महीने में ही हरीयाली तीज, नाग पंचमी और रक्षाबंधन जैसे बड़े त्योहार भी आते हैं । इस बार सावन के महीने में कुल 05 सोमवार हैं। जो इस  प्रकार हैं-

2024 सावन महीने के सोमवार 2024 sawan date

सावन प्रथम सोमवार 22 जुलाई, 2024

सावन द्वितीय सोमवार 29 जुलाई, 2024

सावन तृतीय सोमवार 5 अगस्त, 2024

सावन चतुर्थ सोमवार 12 अगस्त, 2024

सावन पंचम सोमवार 19 अगस्त, 2024

sawan 2024

श्रावण (सावन) शब्द का अर्थ क्या होता है sawan 2024

श्रावण शब्द श्रवण से बना है। जिसका अर्थ है सुनना, अर्थात सुनकर धर्म को समझना। शास्त्रों के अनुसार इस मास  में सत्संग का विशेष महत्व बताया गया है। इसी मास  से पतझड़ से मुरझाई हुई प्रकृति पुनर्जन्म लेती है। हिंदू धर्म में श्रावण मास shravan maas 2024 को पवित्र और व्रत रखने वाला माह माना गया है।

इसलिए इस पूरे माह में व्रतों का पालन करना चाहिए। संपूर्ण माह यदि कोई साधक व्रत नहीं रख सकता है, तो श्रावण माह  के विशेष चार सोमवार का व्रत उन्हें अवश्य रखना चाहिए।  इस माह में शास्त्र अनुसार ही व्रतों का पालन करना चाहिए। मन से या मनमानों व्रतों से दूर रहना चाहिए। संपूर्ण माह नहीं रख सकते हैं तो सोमवार सहित कुछ खास दिनों व्रत का पालन अवश्य करें।

सावन महीने का महत्व Sawan 2024

चैत्र के पांचवे महीने को सावन का महीना कहा जाता है। शिवपुराण के अनुसार, भगवान शिव ने सावन के महीने में माता पार्वती की तपस्या से खुश होकर उन्हें पत्नी के रूप में स्वीकारा था। सावन के महीने में भगवान शिव अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। मान्यताओं के अनुसार सावन के महीने में व्रत रखने वाली लड़कियों को भगवान शिव के आशीर्वाद से मनपसंद जीवनसाथी प्राप्त होता है।

सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। इस महीने में भगवान शिव की पूजा करने के मनचाहा फल प्राप्त होता है। माना जाता है कि अगर सावन सोमवार के दिन कुछ विशेष चीजों को घर लाया जाए, तो व्यक्ति का भाग्य बदल जाता है। व्यक्ति को उन सभी चीजों की प्राप्ति होती है जिसकी वह लंबे से समय कामना कर रहा होता है। आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में -:

गंगा जल- सावन के सोमवार के दिन घर में गंगा जल लाना काफी शुभ माना जाता है। गंगा जल को लाकर यदि किचन में रखा जाए तो इससे व्यक्ति की किस्मत बदल सकती है और घर में समृद्धि भी आती है। इससे परिवार में सभी की तरक्की होती है।

रुद्राक्ष- सावन सोमवार के दिन रुद्राक्ष को घर लाकर उसे मुखिया के कमरे में रखा जाए, तो घर का भाग्य बदलने में समय नहीं लगता। इससे कई चमत्कारी लाभ प्राप्त होते हैं। घर की आर्थिक दिक्कतें दूर हो जाती हैं। साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है।

चांदी का त्रिशूल- सावन के सोमवार के दिन चांदी का त्रिशूल लाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। साथ ही सावन सोमवार के दिन तांबे या चांदी का नाग-नागिन का जोड़ा लाकर उसे घर के मुख्य दरवाजे के नीचे दबा देना चाहिए। इससे आपकी सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी।

भस्म- सावन के सोमवार के दिन भस्म लाकर उसे भगवान शिव की मूर्ति के पास रख दें। इससे भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और भक्तों को मनचाहा फल देते हैं।

sawan 2024

सावन शिवरात्रि पूजा विधि sawan 2024

 (शिवरात्रि) sawan shivratri 2024 चतुर्दशी तिथि की सुबह जल्दी उठ कर  स्नानादि करें,  शिव  मंदिर या अपने घर के देवालय में भगवान शिव की मूर्ति स्थापित करें । भगवान भोलेनाथ को धूप दीप बाती दिखाएं,  भोले शंकर के मंत्रों का उच्चारण करते हुए उन्हें 1001 बेलपत्र अर्पित करें । जल, दूध, दही से रुद्राभिषेक करें  उन्हें धतूरा, भांग, गुड़, पुआ, हलवा, कच्चे चने, दूध से बनी मिठाईयां आदि भी अर्पित कर सकते हैं।

16 सोमवार के व्रत

सावन में भगवान भोलेनाथ से कृपा पाने के लिए इस व्रत को प्रारंभ करने के बाद कम से कम 16 सोमवार जरूर पूरे करने चाहिए। वैसे 16 सोमवार के अनुष्ठान प्रारम्भ करने के लिए सावन के पहले सोमवार को पवित्र माना जाता है। इसलिए इस व्रत को सावन मास Sawan 2024 के पहले सोमवार से भी शुरु कर सकते है।

16 सोमवार व्रत करने के विधि

 सोमवार के दिन प्रातःकाल उठकर सबसे पहले पानी में काला तिल मिलाकर स्नान करें। इसके बाद पवित्र मन से भगवान शिव का स्मरण करते हुए सोमवार व्रत का संकल्प लें। ​शिवलिंग की सफेद फूल, सफेद चंदन, पंचामृत, चावल, सुपारी, बेल पत्र, आदि से पूजा करें। पूजा के दौरान  “ॐ सों सोमाय नम: “  मंत्र का  जाप लगातार  करते रहें। शिव के मंत्र का जप हमेशा रुद्राक्ष की माला से करें।

 कब करें 16 सोमवार व्रत का उद्यापन sawan 2024

सोमवार के व्रत का उद्यापन श्रावण, वैशाख, कार्तिक, चैत्र एवं मार्गशीर्ष आदि मासों में ही करना चाहिए। सावन के सोमवार में नमक का सेवन नहीं करना चाहिए। हालांकि यह नियम बीमार एवं  बूढे व्यक्तियों पर लागू  नहीं होता है।

sawan 2024

सोमवार व्रत में क्या खाना चाहिये और क्या नहीं खाना चाहिये

  • मूंगफली, मखाना, दूध, दही, पनीर, चना का सेवन करें। ये सभी आपको स्वस्थ रखेंगे। शरीर को कैल्शियम, प्रोटीन, आयरन भी मिलता रहेगा। सावन के व्रत में गुड़ खाने से शरीर में एनर्जी लेवल बूस्ट होता है। गुड़ में आयरन अधिक होता है, जो शरीर में ऊर्जा की कमी नहीं होने देता है।
  • प्रोटीन, मिनरल्स, फैट, विटामिन, कार्बोहाइड्रेट के साथ ही अन्य पोषक तत्वों को भी व्रत के आहार में शामिल करें।
  • हेल्दी सिंघाड़ा, साबूदाने की खीर व खिचड़ी, कुट्टू के आटे से बनी पूरी, आलू की सब्जी खानी चाहिए। हालांकि, इनका सेवन सीमित मात्रा में ही करें। पेट को देर तक खाली रखने से गैस और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। थोड़े-थोड़े अंतराल पर कुछ भी व्रत का आहार खाते रहें।
  • आप व्रत कर रहे हैं, तो फल और फलों से तैयार जूस पिएं। मौसमी फलों का सेवन करने से शरीर में पानी की कमी नहीं होगी। तरबूज, खरबूजा, खीरा, आम आदि का सेवन करें। इससे पेट भी साफ रहेगा। शरीर की एनर्जी लेवल भी बनी रहेगी। पानी भी 8 से 10 गिलास जरूर पिएं। नारियल पानी पीना भी बेस्ट ऑप्शन है।
  • व्रत के दौरान अधिक मसालेदार, तली-भुनी चीजें खाने से बचें। इससे शरीर में कैलोरी का इनटेक बढ़ सकता है, जिससे वजन बढ़ने की संभावना रहती है।हरी पत्तेदार सब्जियां, बैंगन, अधिक डेयरी प्रोडक्ट्स, मांसाहार के सेवन से परहेज करें।

 किन्हें नहीं करना चाहिए सावन का व्रत Sawan 2024

 डायबिटीज (शुगर) रोगियों को व्रत करने से बचना चाहिए। सर्जरी या किसी गंभीर बीमारी का इलाज कराने वालों को व्रत करने से बचना चाहिए। शरीर में खून की कमी होने पर ना करें सावन का व्रत। फेफड़ों, लिवर, हार्ट, किडनी संबंधित बीमारी होने पर यह व्रत ना करें। गर्भवती महिलाओं को भी सारा दिन भूखे रहने वाला व्रत करने से बचना चाहिए।

॥ इति॥

दोस्तों, पोस्ट Sawan 2024 आपको कैसी लगी, कृपया हमें कमेंट करें तथा इसी प्रकार की अन्य धार्मिक पोस्ट प्राप्त करने के लिए हमारे ब्लॉग से जुडे़ रहिये। अपना अमूल्य समय देने के लिए धन्यवाद। आपका दिन शुभ व मंगलमय हो।


Spread the love