fbpx

Goddess Lakshmi : मां लक्ष्मी  के 51 नाम (हिन्दी अर्थ सहित)

Spread the love

Goddess Lakshmi : मां लक्ष्मी  के 51 नाम

 

नमस्कार दोस्तों ! हमारे ब्लॉग पोस्ट goddess lakshmi में आपका हार्दिक अभिनंदन है। दोस्तों, जगज्जननी मां श्री दुर्गा के मूलतः तीन स्वरूप कहे गये हैं — श्री सरस्वती श्री लक्ष्मी एवं श्री काली। इन तीनों स्वरूपों से ही मां अम्बिका अपनी ऐश्वर्य शक्ति से भिन्न-भिन्न रूपों में प्रकट होती हैं।

श्री दुर्गा सप्तशती में भी इसका वर्णन है कि एक समय मां शक्ति शुम्भ तथा निशुम्भ नामक महादैत्यों के साथ युद्ध कर रही थीं। जब देवी दुर्गा ने शुम्भ का वध कर दिया तब उसका भाई निशुम्भ बोला – देवी! तुम बहुत-सी शक्तियों को साथ लेकर लड़ रही हो यदि साहस है तो अकेले मुझसे युद्ध करो।

Goddess Lakshmi

तब देवी बोलीं हे निशुम्भ ! इस जगत में मेरे सिवा और कोई भी नहीं है, मैं यहां अपनी ऐश्वर्य शक्ति से कई रूपों में लड़ रही हूं देख, ये सभी शक्तियों मुझमें ही समाहित हो रही हैं। मां भगवती के यों कहते ही सारी देवियां उनमें समाहित हो गईं। कहने का भाव यह है कि मां के कई नाम तथा रूप हैं।

दोस्तों, आज की पोस्ट में हम मां लक्ष्मी के 51 नाम तथा उनका अर्थ जानेंगे  जिनका प्रतिदिन जप करने से धन-धान्य, सुख-संपत्ति, वैभव, कीर्ति, ऐश्वर्य, सौभाग्य और आरोग्यता की प्राप्ति होती है।। तो आईये, पोस्ट शुरू करते हैं।

Also ReadMahalaxmi Ashtakam: महालक्ष्मी अष्टकम हिंदी अर्थ सहित

Goddess Lakshmi

Goddess Lakshmi : मां लक्ष्मी  के 51 नाम (हिन्दी अर्थ सहित)

 

1. प्रकृति – प्रकृति

2. विकृति – दो रूपी प्रकृति

3. विद्या – बुद्धिमत्ता

4. सर्वभूतहितप्रदा – संसार के सारे सुख प्रदान करने वाली

5. श्रद्धा – जिसकी पूजा होती है

6. विभूति – धन की देवी

7. सुरभि – सुगंधा

8. परमात्मिका – सर्वव्यापी देवी

9. वाची – अमृतमयी वाणी

10. पद्मालया – कमल पर निवास करने वाली

11. शुचि – पवित्रता की देवी

12. पद्मा – कमल

13. स्वाहा – शुभ

14. स्वधा – अशुभता को दूर करने वाली

15. सुधा – अमृत की देवी

Goddess Lakshmi

16. धन्या – समृद्धि की देवी

17. हिरण्मयी – जो स्वर्ण के समान हैं

18. लक्ष्मी – धन और सृद्धि की देवी

19. नित्यपुष्ट – जिनसे नित्य शक्ति प्राप्त होती है

20. विभा – दैदीप्यमान मुख वाली

21. अदिति – जिनकी चमक सूर्य की तरह है

22. दीत्य – जो प्रार्थना का उत्तर देती हैं

23. दीप्ता – लौ की तरह जगमगाने वाली

24. वसुधा – पृथ्वी की देवी

25. वसुधारिणी – पृथ्वी की रक्षक/ धारण करने वाली

26. कमला – कमलगंधा

27. कांताभगवान विष्णु की पत्नी

28. कामाक्षी – आकर्षक आंखों वाली

29. कमलसम्भवा – जो कमल में से उपस्थित होती हैं

30. अनुग्रहप्रदा – शुभकामनाओं का आशीर्वाद प्रदान करने वाली

goddess lakshmi

Goddess Lakshmi

31. बुद्धि – बुद्धि की देवी

32. अनघा – निष्पाप या शुद्ध

33. हिरवल्लभी – श्री हरि प्रिया

34. अशोका – शोक अर्थात दुःख का निवारण करने वाली

35. अमृता – अमृमयी देवी

36. दीपा – प्रकाशमयी

37. शोकविनाशिनी – सांसारिक संकटों का नाश करने वाली

38. धर्मनिलया – धर्मरक्षिणी

39. करुणा – ममता की मूर्ति

40. लोकमात्रिका – जन-जन की आराध्या

41. पद्मप्रिया – जिन्हें कमल प्रिय है

goddess lakshmi

42. पद्महस्ता – कमल के समान हस्त वाली/हाथ में कमल धारण करने वाली

43. पद्माक्ष्य – कमल के समान आंखों वाली

44. पद्मसुन्दरी – कमल के समान सुंदर

45. पद्मोद्भवा – कमल से उत्पन्न होने वाली

46. पद्ममुखी – कमल के सदृश मुख वाली

47. पद्मनाभप्रिया – भगवान विष्णु की प्रिया

48. रमा – विष्णु जी के साथ रमण करने वाली

49. पद्ममालाधरा – कमल की माला गले में धारण करने वाली

50. पुण्यगंधा – दिव्य अलौकिक सुगंध वाली

51. प्रभा – देवी जिनका आभामंडल दिव्य तथा चमकदार है।

goddess lakshmi

Lakshmi Arti : मां लक्ष्मी जी की आरती

 

ॐ जय लक्ष्मी माता, ( मैया ) जय लक्ष्मी माता।

तुमको निसदिन सेवत हर-विष्णु-धाता ॥ ॐ जय० लक्ष्मी माता

उमा, रमा, ब्रह्माणी, तुम ही जग-माता।

सूर्य-चन्द्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता ॥ ॐ जय० लक्ष्मी माता

दुर्गारूप निरंजनि, सुख-सम्पति दाता।

जो कोइ तुमको ध्यावत, ऋद्धि-सिद्धि-धन पाता ॥ ॐ जय० लक्ष्मी माता

तुम पाताल-निवासिनि, तुम ही शुभदाता।

कर्म-प्रभाव-प्रकाशिनि, भवनिधि की त्राता ॥ ॐ जय० लक्ष्मी माता

goddess lakshmi

जिस घर में तुम रहती, सब सद्गुण आता।

सब सम्भव हो जाता, मन नहिं घबराता ॥ ॐ जय० लक्ष्मी माता

तुम बिन यज्ञ न होते, वस्त्र न हो पाता।

खान-पान का वैभव सब तुमसे आता ॥ ॐ जय० लक्ष्मी माता

शुभ-गुण-मन्दिर सुन्दर, क्षीरोदधि-जाता।

रत्न चतुर्दश तुम बिन कोई नहिं पाता ॥ ॐ जय० लक्ष्मी माता

महालक्ष्मी ( जी ) की आरती, जो कोई नर गाता।

उर आनन्द समाता, पाप उतर जाता ॥ ॐ जय० लक्ष्मी माता

goddess lakshmi

॥इति॥

दोस्तों, goddess lakshmi पोस्ट आपको कैसी लगी, हमें कमेंट के माध्यम से अवश्य बतायें। यदि आपके कुछ सुझाव हों तो वह भी हमें आप कमेंट बॉक्स में दे सकते हैं। कृपया पोस्ट को अपने परिवारजनों तथा मित्रों को अधिक-से-अधिक शेयर करें जिससे वे भी इस ज्ञानवर्धक आध्यामिक जानकारी का लाभ उठा सकें। धन्यवाद, मां भगवती का आशीर्वाद आप सभी पर बना रहे ऐसी हम कामना करते हैं।


Spread the love