fbpx

Delhi Mumbai Expressway :दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे

Spread the love

Delhi Mumbai Expressway :दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे

 

दोस्तों, कल यानी 12 फरवरी से दिल्ली तथा मुंबई के बीच की दूरी कम होने वाली है क्योंकि 12 फरवरी से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे Delhi Mumbai Expressway  की शुरूआत होने वाली है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  कल इसका उद्घाटन करेंगे।  हमारे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Gadkari) ने इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

मशहूर उद्योगपति आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे की तारीफ करते हुए कहा कि ये किसी जादू से कम नहीं है। आनंद्र महिंद्रा ने इंफ्रास्ट्रक्चर की वीडिओ की प्रशंसा करते हुए लिखा कि मैं अभी तक कि दिन में इस एक्सप्रेस पर दिन में सफर के लिए सोच रहा था लेकिन इस व्यू को देखने के बाद मैंने अपना मन बदल दिया है।

Also Read : जैसे को तैसा: Jaise Ko Taisa Story In Hindi

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने (Delhi Mumbai Expressway) दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के नाइट व्यू का वीडियो शेयर किया। रौशनी से जगमगाते इस हाईवे का वीडियो बेहद खूबसूरत है। आनंद महिंद्रा ने इस एक्सप्रेस के वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि यह जादुई हो सकता है। मैं इस एक्सप्रेसवे पर दिन में ड्राइव करने की प्लानिंग बना रहा था , लेकिन अब मुझे लगता है कि मैं रात को सफर का प्लान बनाउंगा। इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

Delhi Mumbai Expressway

 

दिल्ली से मुंबई पहुंचें केवल 12 घंटे में

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे बेहद हाईटेक तरीके से बनाया गया है। इस एक्सप्रेसवे की मदद से दिल्ली से मुंबई की दूरी घटकर मात्र 12 घंटे की रह जाएगी। 8 लेन वाली यह एक्सप्रेसवे देश की पहली एनिमल पास और स्ट्रैचबल हाईवे है। इस एक्सप्रेसवे की कुल दूरी 1386 किलोमीटर की है।

Delhi Mumbai Expressway : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे में क्या है खास ?

यह एक्सप्रेसवे  देश का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे है जो देश के प्रमुख राज्यों जैसे दिल्ली,  हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र से होकर गुजरेगा। इसके अलावा जयपुर, अजमेर, कोटा जैसे शहरों को दिल्ली-मुंबई जैसे बड़े शहर से कनैक्ट कर उनके विकास में भी सहायक सिद्ध होगा।

पहला स्ट्रैचबल हाईवे

ये एक्सप्रेस देश का पहला स्ट्रैचबल हाईवे stretchable highway होगा जिसे जरूरत पड़ने पर बढ़ाया भी जा सकेगा। इस एक्सप्रेस वे को जर्मन तकनीक से बनाया गया है  जिसमें हर 500 मीटर की दूरी पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं यानी कंफर्ट और सेफ्टी दोनो का ध्यान रखा गया है। भविष्य में ईलैक्ट्रिक वाहनों को देखते हुए एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह ईवी चार्जिंग प्वांइट्स लगाए जाएंगे।  वर्तमान में ये 8 लेन का है, लेकिन जरूरत पड़ने पर इसे 12 लेन का किया जा सकता है।

इको फ्रेडली एक्सप्रेसवे

एक्सप्रेस को इको फ्रेंडली बनाया गया है। हाईवे पर हर 100 किलोमीटर पर एक ट्रामा सेंटर है, जो इमरजेंसी की स्थिति में मेडिकल की सुविधा उपलब्ध कराने में मदद करेगा। इस Delhi Mumbai Expressway एक्सप्रेस पर 93 जगहों पर स्टॉपेज की सुविधा दी गई है। रेस्टोरेंट, कूलिंग सेंटर, टॉयलेट जैसी मूलभूत सुविधायें मिलेगीं। वहीं इस एक्सप्रेसवे पर टोल फैसिलिटी की अलग सुविधा है। एक्सप्रेसवे पर एग्जिट करने पर किलोमीटर के मुताबिक टोल टैक्स देना होगा। एक्सप्रेसवे पर ग्रीनरी का खास ध्यान रखा गया है।


Spread the love